सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को मुंबई में अपने घर पर एक छोटी और निजी शादी की। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद बास्टियन रेस्तरां में एक बड़ी पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आए। अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालते हुए सोनाक्षी ने लिखा था, “ठीक सात साल पहले आज ही के दिन (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा था। वह प्यार सबसे सच्चा और शुद्ध था। हमने फैसला किया कि इसे हमेशा संभालकर रखेंगे।” अब सोनाक्षी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने रिश्तों को सालों तक लोगों से क्यों छुपाकर रखा। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह 'बुरी नजर' लगने के डर से बचना चाहती थी।
वह तब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहती थीं, जब तक उन्हें पूरा यकीन न हो जाए कि वे उसी व्यक्ति से शादी करने वाली हैं। यह बात सोनाक्षी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में कही। शो के दौरान ट्विंकल के सवाल पूछने पर सोनाक्षी ने कहा कि मैं अपने रिश्तों को छुपाकर रखती हूं क्योंकि मुझे बुरी नजर का डर रहता है। सच कहूं तो मैं नहीं चाहती थी कि मेरा रिश्ता तब तक सबके सामने आए, जब तक मुझे यह पक्का पता न चल जाए कि मैं इसी इंसान से शादी करूंगी और जहीर के साथ ऐसा ही हुआ।
जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो तुरंत समझ गई कि मैं अपनी सारी जिंदगी इसी लड़के के साथ बिताना चाहती हूं इसलिए सिर्फ एक हफ्ते में ही मैंने उन्हें 'आई लव यू' बोल दिया। उन्हें लगा कि मैं शायद पागल हो गई हूं। उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त को फोन करके कहा, 'सुनो, मुझे लगता है यह लड़की थोड़ी कन्फ्यूज है या पागल है!' मिलने के सिर्फ एक महीने बाद मैंने उनसे कह दिया कि मैं सिर्फ तुमसे ही शादी करूंगी और फिर सात साल बाद हमारी शादी हो गई। लेकिन मुझे शुरू से ही पता था कि वे सही हैं। मैंने कभी किसी और के साथ ऐसा महसूस नहीं किया।
जब दिल को यकीन हो गया, तो मैं अपनी फीलिंग्स छुपाना नहीं चाहती थी। मैंने सीधे जाकर बता दिया अगर वे भाग जाते, तो भाग जाते, लेकिन शुक्र है कि वे नहीं भागे सब कुछ बहुत अच्छा रहा। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वह तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर भी हैं। इसके डायरेक्टर वेंकट कल्याण हैं।
30 साल की हुईं अनन्या पांडे, फैंस और सेलेब्स ने लगाई बधाइयों की झड़ीएक्ट्रेस अनन्या पांडे आज गुरुवार (30 अक्टूबर) को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अनन्या को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और सेलेब्स जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनन्या की एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे तुम चमकते हुए सितारे, बहुत सारा प्यार अनन्या पांडे।” फिल्ममेकर करण जौहर ने अनन्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई। उन्होंने अनन्या, सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ एक सेल्फी पोस्ट की।
इसके साथ लिखा, “मैं और लड़कियां! और वैसे, हैप्पी बर्थडे अनन्या पांडे।” श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने अपनी और अनन्या की एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, बेस्ट अनन्या पांडे को हैप्पी बर्थडे।” अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कुछ समय पहले उन्होंने करण जौहर के प्रोडक्शन ‘कॉल मी बे’ से OTT की दुनिया में भी कदम रखा।
अनन्या ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘लाइगर’, ‘पति पत्नी और वो’ और इसी साल रिलीज हुई ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। अब वह जल्द ही ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आएंगी। अनन्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुछ समय तक आदित्य रॉय कपूर को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो चुका है।