2 News : सोनाक्षी ने बताया वह लोगों को इसलिए लगती हैं प्रेग्नेंट, ‘मेट्रो इन दिनों’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी को एक साल हो चुका है। दोनों तब से ही काफी खुश हैं। उन्होंने शादी के बाद कई दफा देश-विदेश में हनीमून का मजा लिया। यहां तक कि सोशल मीडिया पर वे उन्हें चाहने वालों के लिए अपने प्यारे पलों की झलकियां भी साझा करते रहते हैं। फैंस भी उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। पिछले कुछ समय से मीडिया में सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बना रहता है। कुछ दिन पहले सोनाक्षी का बढ़ा हुआ वजन देखकर हर तरफ खबरें थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। तब सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।

वहीं अब हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि लोगों को क्यों लगता है कि वो प्रेग्नेंट हैं। सोनाक्षी ने जो स्क्रीनशॉट साझा किया है वो उनके पति के साथ चैट का है। सोनाक्षी ने लिखा, “यही कारण है कि सबको लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। बंद करो जहीर।” इन स्क्रीनशॉट में लिखा दिख रहा है कि जहीर, सोनाक्षी से पूछते हैं कि क्या उन्हें भूख लगी है। इस पर सोनाक्षी, जहीर से कहती हैं कि बिल्कुल भी नहीं, मुझे खिलाना बंद करो। इसके बाद रिप्लाई करते हुए जहीर कहते हैं मुझे लगा कि छुट्टियां शुरू हो गई हैं। फिर सोनाक्षी कहती हैं कि मैंने अभी तुम्हारे सामने बैठकर डिनर किया है, बंद करो जहीर।

इसके बाद दोनों एक-दूसरे को आई लव यू का मैसेज भेजते हैं। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल से भी ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जून 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद उसी दिन उन्होंने एक होटल में रिसेप्शन रखा था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। शादी काफी सुर्खियों में रखी थी, जिसका मुख्य कारण बताया गया था कि सोनाक्षी के परिवार वाले इससे नाखुश थे। हालांकि बाद में सोनाक्षी के माता-पिता ने शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साफ कर दिया की कोई नाराजगी नहीं हैं, लेकिन दोनों भाइयों लव और कुश ने इससे दूरी बनाकर रखी थी। सोनाक्षी अब 18 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आएंगी। यह मूवी कुश ने बनाई है और डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म है।
‘मेट्रो इन दिनों’ की स्क्रीनिंग में खुशी कपूर और वेदांग रैना की जोड़ी ने लगाए चार चांद

अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ आज शुक्रवार (4 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मुबंई में गुरुवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस इवेंट फिल्म की स्टार कास्ट के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी नजर आए, जिन्होंने अपने लुक और स्टाइल से हर किसी का ध्यान खींचा और पैप्स को ढेर सारे पोज दिए। फिल्म को अपने म्यूजिक से सजाने वाले प्रीतम अपने परिवार के साथ स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। फातिमा सना शेख रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं पंकज त्रिपाठी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ पहुंचे।

इस दौरान सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, डायरेक्ट ओम राउत, ईशा कोपिकर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर ने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। अली फजल अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ आए। विद्या बालन भी अपने पति के साथ दिखीं और कार्तिक आर्यन भी नजर आए। सभी ने फिल्म की टीम को बधाई दी और पैप्स को पोज दिए। इस दौरान खुशी कपूर और वेदांग रैना ने अपने स्टाइल और लुक से हर किसी का ध्यान खींचा।

दोनों ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ के माध्यम से साल 2023 में एक साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। उनके अफेयर की खबरें हैं। ‘मेट्रो इन दिनों’ की कहानी चार शहरों मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के ईद-गिर्द घूमती है। इसमें अलग-अलग उम्र के कपल्स की लव स्टोरी दिखाई गई है। यह रोमांटिक डॅामा फिल्म साल 2007 की फिल्म ‘लाइफ इन ए... मेट्रो’ का सीक्वल है।