सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। कपल के घर में जल्द ही सबसे बड़ी खुशी का आगमन होने वाला है। कियारा अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। बता दें कि 28 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा ने यह खबर शेयर की थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए घोषणा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने क्रीम कलर के बेबी बूटीज पकड़े हुए थे।
इसके कैप्शन में लिखा था, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट, जल्द ही आ रहा है।” इस बीच सिद्धार्थ ने पहली बार कियारा की प्रेग्नेंसी और पेरेंट्स बनने को लेकर बात की है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लिली सिंह के यूट्यूब चैनल पर सिद्धार्थ से जब आज की दुनिया में पेरेंटिंग के लिए अपनी प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बचपन में अनुशासन बहुत जरूरी होता है। मेरा मानना है कि चाहे लड़का हो या लड़की, सही दिशा देना बहुत अहम है। मैं हमेशा अपने बच्चों को सही वैल्यू सिखाने की कोशिश करूंगा।
मैं चाहता हूं कि मेरा बच्चा समाज में एक अच्छा इंसान बने। वो अच्छे लोगों का सम्मान करे और नियमों का पालन करे। एक पुरुष के रूप में पैदा होना आपका चुनाव नहीं होता है, लेकिन एक अच्छा पुरुष बनना आपके हाथ में होता है। पुरुष बनने की शुरुआत अपने कामों की जिम्मेदारी लेने से होती है। अपने किए कामों के लिए जवाबदेह होने की शुरूआत करने से होती है। वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। यही उम्मीद मैं अपने बच्चे से भी रखता हूं।
कियारा बहुत ही पारिवारिक है और उसकी नैतिकता और आदर्श सही जगह पर हैं : सिद्धार्थसिद्धार्थ की बातों से यह साफ हो गया कि वह अपने बच्चों को डिसिप्लिन और अच्छी वेल्यू के साथ बड़ा करना चाहते हैं। सिद्धार्थ ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि कियारा के साथ शादी से पिछले कुछ सालों में उनकी आंखें खुली हैं। कियारा के साथ होने से जीवन की कई चीजों को देखने का नजरिया बदला है। इन चीजों का एक्टर बहुत सम्मान करते हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि कियारा के साथ होने से मेरी जिंदगी में कई पॉजिटीव प्रभाव पड़े हैं। पिछले कुछ सालों में मेरी आंखें खुली हैं।
मैंने जीवन, काम और परिवार के प्रति एक अलग दृष्टिकोण अपनाना शुरू कर दिया है। वह बहुत ही पारिवारिक है और उसकी नैतिकता और आदर्श सही जगह पर हैं। और यह ऐसी चीज है जिसका मैं सम्मान और प्रशंसा करता हूं। सिद्धार्थ ने कियारा के काम और फिल्मों को लेकर उनकी चोइस की भी जमकर तारीफ की। बता दें कि कपल ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।