विवाह बंधन में बंधे सिद्धार्थ-नीलम, शादी में छा गए प्रियंका-निक, पति के साथ पहुंचीं परिणीति ने लगाया अटकलों पर विराम

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय शुक्रवार (7 फरवरी) को विवाह बंधन में बंध गए। शादी मुंबई में एक निजी समारोह में हुई। प्रियंका मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी के बाद बारात में भी छाई रहीं। एक बार फिर प्रियंका का ‘देसी गर्ल’ वाला अंदाज देखने को मिला। शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के साथ प्रियंका और निक आकर्षण का केंद्र रहे। प्रियंका ने जबरदस्त डांस किया और अपने फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचा। प्रियंका भाई-भाभी का काफी ख्याल रखती दिखीं।

प्रियंका ने बारात पहुंचने के बाद वेन्यू पर जब दुल्हन का एंट्री हुई तो सबसे पहले भाभी की नजर उतारी। इसके बाद प्रियंका ने भाभी को गले लगाया। प्रियंका जगह-जगह भाभी की मदद करती दिखाई दीं। प्रियंका ने खूबसूरत एक्वा-ब्लू लहंगा पहना, जिस पर महीन डिजाइन, सेक्विन और मोतियों का काम था। वन-शोल्डर ब्लाउज और स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक को खास बना रहे थे। कमरबंद और पारदर्शी दुपट्टे ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। प्रियंका ने लुक को हीरे और हरे पत्थरों से जड़े वी-शेप हार व स्टड इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया।

निक भी शादी की रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। निक जीजा की रस्में निभाते दिखे। वे व्हाइट कलर की शेरवानी पहने और सिर पर पगड़ी बांधे हाथ में थाल लेकर मंडप पर जाते नजर आए। सिद्धार्थ ने खास मौके के लिए ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी चुनी थी। इसके साथ उन्होंने सिर पर पगड़ी भी पहनी थी और एक शॉल कैरी किया था, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे।

नीलम ने शादी के लिए मरून कलर का ब्राइडल आउटफिट चुना था। इसके साथ उन्होंने लंबा-सा घूंघट लेकर मंडप पर एंट्री ली। इस दौरान प्रियंका उनका घूंघट सही करती नजर आईं। प्रियंका ने भाभी का लहंगा और दुपट्टा भी संभाला। वह मंडप पर चढ़ने में दुल्हन का हाथ पकड़कर मदद करती दिखाई दीं।
परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा के बीच मनमुटाव को लेकर चल रही थीं खबरें

सिद्धार्थ की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी शादी में पहुंचीं। उनके साथ पति राघव चड्ढा भी थे। हालांकि प्री-वेडिंग फंक्शन में सिद्धार्थ की कजिन सिस्टर BB 18 फेम मन्नारा चोपड़ा समेत कई लोग नजर आए, लेकिन परिणीति कहीं नहीं दिखी थीं। इस बीच उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट भी वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद फैंस ने कयास लगाए कि परिणीति और प्रियंका के बीच मनमुटाव चल रहा है।

हालांकि परिणीति ने शादी में शामिल होकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। परिणीति ने शादी का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए भाई को बधाई दी। परिणीति शादी में शामिल होने के लिए जाने से पहले रेड और गोल्डन अटायर में राघव के साथ स्पॉट हुईं।

उल्लेखनीय है कि फैंस सोच रहे थे कि क्योंकि प्रियंका ने परिणीति की शादी अटैंड नहीं की थी, इसलिए वो अब उनके भाई की शादी में शामिल नहीं हो रही हैं। बता दें परिणीति ने पिछले कुछ दिनों में अपने शूट के सेट से तमाम फोटो शेयर की, जिससे यह भी माना जा रहा था कि वो अपने वर्क कमिटमेंट के कारण शादी की रस्मों में शामिल नहीं हो पा रही हैं।