46 साल के टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत, जिम में वर्कआउट के दौरान आया हार्ट अटैक

टीवी के जाने-माने एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार सुबह जिम में वर्कआउट के दौरान निधन हो गया। 46 साल के सिद्धांत को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर्स ने सिद्धांत को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे। राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के बाद यह तीसरी डेथ है जो जिम में वर्कआउट करते हुए किसी एक्टर की हुई है। टीवी एक्टर जय भानुशाली ने कन्फर्म करते हुए फैन्स को यह दुखद न्यूज दी है। सिद्धांत वीर अपने पीछे पत्नी अलीसिया राउत और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। फिटनेस को लेकर सिद्धांत काफी सतर्क रहते थे।
जय भानुशाली ने सिद्धांत वीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए।' मीडिया संग बातचीत में जय भानुशाली ने सिद्धांत की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे एक कॉमन दोस्त से यह खबर मिली। जिम में वर्कआउट करते हुए उन्होंने दम तोड़ा।बता दे, सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। इन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता था। सीरियल 'कुसुम' से इन्होंने अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा भी सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया। घर-घर में अपनी पहचान बनाई। 'कसौटी जिंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन', 'क्या दिल में है' के बाद से तो सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने करियर में उड़ान भरी थी। इनका आखिरी प्रोजेक्ट टीवी शो 'क्यों रिश्तों में कट्टी- बट्टी' और 'जिद्दी दिल' था।