2 News : श्रद्धा कपूर ने खरीदी लैम्बोर्गिनी, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, इधर-कंगना रनौत का उड़ रहा मजाक

शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। वह एक बार फिर समाचारों में हैं। इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि नई कार है। श्रद्धा को कारों का बहुत शौक हैं। अब उनके कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी भी शामिल हो गई है। शोरूम ने नई लेम्बोर्गिनी के साथ श्रद्धा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

उसने लिखा- “श्रद्धा कपूर ने अभी एक एंटेरोस लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका खरीदी है!.” शोरूम से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें श्रद्धा व्हाइट कलर के प्रिंटेड सूट में दिख रही हैं। उन्होंने माथे पर बिंदी और खुले बालों के साथ नो मेकअप लुक कैरी किया है। वह हमेशा की जैसे बहुत सुंदर लग रही हैं। श्रद्धा ब्रांड न्यू रेड कलर की लेम्बोर्गिनी के साथ सेल्फी ले रही हैं। श्रद्धा के साथ एक महिला भी है।

जानकारी के अनुसार कार की कीमत 4.04 करोड़ रुपए है। 36 वर्षीय श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘तू झठी मैं मक्कार’ थी। इसी साल रिलीज हुई फिल्म में रणबीर कपूर उनके हीरो थे। अब श्रद्धा हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगी, जिसमें राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

रावण का दहन करते हुए कंगना का निशाना 3 बार चूका

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार (24 अक्टूबर) को इतिहास रच दिया। उन्हें दिल्ली की प्रसिद्ध रामलीला में रावण दहन करने का मौका मिला। इसके साथ ही कंगना 50 सालों में रावण दहन करने वाली पहली महिला बन गईं। हालांकि रावण का वध करते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है जिससे वे ट्रोलिंग की शिकार हो रही हैं।

दरअसल कंगना का बाण तीन बार निशाने से चूक गया। कंगना को जय श्रीराम का नारा लगाते देखा जा सकता है, जिसके साथ वह बाण भी चला रही हैं। कंगना तीर चलाने की कोशिश करती हैं, लेकिन तीन बार उनकी कोशिश बेकार हो जाती है। इसके बाद वहां मौजूद कमेटी का एक सदस्य उन्हें तीर चलाने में मदद करता है और रावण का दहन करता है।

यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर कंगना को निशाना बनाने के साथ उनका मजाक उड़ा रहे हैं। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘तेजस’ शुक्रवार (27 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें कंगना वायुसेना पायलट ‘तेजस गिल’ का किरदार निभा रही हैं।