2 News : जन्नत को शिवांगी ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, गुरु ने अपने गाने पर विवाद को लेकर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जन्नत को चाहने वाले उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं और उनके बारे में हर चीज जानने को बेकरार रहते हैं। जन्नत ने हाल ही अपना 24वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी बेहद करीबी दोस्त जन्नत को सोशल मीडिया के जरिए एक खास तोहफा दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट साझा की, जिसमें दोनों की साथ में बिताए गए पलों की झलक दिखती है। पोस्ट में एक प्यारी सी फोटो के साथ कई वीडियो हैं, जिनमें शिवांगी और जन्नत एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करती, मस्ती करती और बेहतरीन पल गुजारती नजर आ रही हैं।

इन क्लिप्स में कभी वे ट्रेवलिंग, तो कभी डांस करती हुई दिख रही हैं। शिवांगी ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान...तुम सिर्फ मेरी सबसे अच्छी दोस्त नहीं हो, तुम मेरा परिवार हो। मेरी सुरक्षित जगह, मेरी साथी, जिंदगीभर साथ रहने वाली इंसान हो। उनके बीच की समझदारी इतनी गहरी है कि बिना कुछ कहे भी एक-दूसरे को समझ जाती हैं। तुम्हारे साथ जीवन और भी खूबसूरत और गर्मजोशी भरा लगता है। तुम्हारे साथ जो सफर तय किया है और जो छोटी-छोटी यादें साथ में बनाई हैं, वो मेरे दिल के बेहद करीब हैं।

तुम वही इंसान हो जिसके साथ मैं पूरी तरह खुद बन सकती हूं...हंसी में, आंसुओं में, खामोशी में और उथल-पुथल में और फिर भी सब कुछ बिल्कुल सही लगता है, क्योंकि वो 'हम' होते हैं। मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करती हूं, पूरे दिल से…और हमेशा तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए रहूंगी, चाहे जिंदगी में कुछ भी आए। तुम्हारे इस खास दिन पर, मैं बस यही दुआ करती हूं कि तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें, तुम्हें ढेर सारा प्यार मिले और जिंदगी की सारी अच्छी चीजें तुम्हारे कदम चूमें। तुम वाकई में इन सबकी हकदार हो। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी बेस्ट फ्रेंड।”

बता दें जन्नत का जन्म 29 अगस्त 2001 को मुंबई में हुआ। उनके पिता का नाम जुबैर अहमद रहमानी है। जन्नत ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मुंबई से पढ़ाई की। उन्होंने अपना करिअर साल 2009 में शुरू हुए टीवी शो 'दिल मिल गए' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट 'तमन्ना' के नाम से किया। उन्हें पहचान कलर्स टीवी के शो 'फुलवा' के जरिए मिली। साल 2011 में आई हिंदी फिल्म 'आगाह : द वॉर्निंग' उनकी पहली फिल्म है। उनके प्रमुख शोज में 'दिल मिल गए', ‘सियासत’, ‘गुमराह’, ‘मेरी आवाज ही पहचान है’, ‘शनि’, ‘तू आशिकी’ के नाम शामिल हैं। वह कई म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुकी हैं।
आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पिछले कुछ सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। गुरु आज शनिवार (30 अगस्त) को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिलहाल वे अपने दो गानों ‘अजुल’ और ‘सिर्रा’ के कारण विवादों में हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें असंवेदनशील कंटेंट बनाने का आरोप लगाकर बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। ‘सिर्रा’ को लेकर तो पंजाब के लुधियाना जिले के कस्बा समराला की अदालत ने उन्हें समन जारी कर 2 सितंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।

गुरु ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और आलोचकों को सीधे जवाब देने के बजाय एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। ‘अजुल’ में गुरु को एक फोटोग्राफी टीचर के रूप में दिखाया गया है। वे अपनी स्टूडेंट (अंशिका पांडे) पर फोकस करते हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इस वीडियो ने स्टूडेंट-टीचर रिलेशन को गलत तरीके से पेश किया है। गुरु ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ‘अजुल’ का एनालिटिक्स शेयर किया। स्क्रीनशॉट में दिखा कि गाने को एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा व्यू और 27 हजार से ज्यादा यूट्यूब सर्च मिले।

इस फोटो के साथ गुरु ने लिखा, “Azul is Azuling जब भगवान आपके साथ होते हैं, तो आप सिर्फ आगे बढ़ते हैं।” इसके अलावा गुरु ने पंजाबी टॉप 50 गानों की लिस्ट भी शेयर की, जिसमें उनका गाना पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा गुरु ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने पंजाबी में लिखा है। इसका हिंदी में मतलब है कि जब मैं सबको खुश करने में लगा था, तब खुद दुखी था। अब मैं खुद खुश हूं तो सब दुखी हो रहे हैं। नीचे उन्होंने गॉड भी लिखा है।