शर्मिला टैगोर अपने समय की टॉप एक्ट्रेस में मानी जाती थीं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। शर्मिला ने सभी समकालीन दिग्गज हीरो के साथ काम किया। खास तौर से दिवंगत राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। शर्मिला ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से उस दौर में शादी की थी, जब लोग दूसरे धर्म में शादी करने से घबराते थे। समाज इंटरफेथ रिश्तों को समाज आसानी से स्वीकार नहीं करता था। शर्मिला ने धर्म बदलकर शादी की। शर्मिला की बेटी एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में हॉटरफ्लाई से इस बारे में खुलकर बात की। सोहा ने कहा मेरी मां ने अपना धर्म बदल लिया था।
ये काफी कंफ्यूजिंग था, क्योंकि कई बार वह आयशा के नाम से साइन करती हैं और कई बार वह शर्मिला लिखती हैं। लेकिन वह हमेशा ही अपने प्रोफेशनल करिअर में शर्मिला टैगोर ही रहीं। लोग उन्हें आज भी इसी नाम से जानते हैं लेकिन उनका नाम आयशा भी है। मां ने उस दौर में ऐसी शादी की जब लोग इंटरफेथ मैरिज के बारे में बात करने से हिचकिचाते थे। क्योंकि मेरी मां हमेशा से ही अपनी शर्तों पर जीती थीं चाहे वह करिअर चुनना हो या शादी करने का फैसला।
मां ने हमेशा ही वो किया जो उन्हें सही लगा और बिना किसी झिझक के बोल्ड फैसले भी लिए चाहे वो बिकिनी पहनना हो या एक्टिंग करना। उनकी कहानी आज भी उन लोगों के लिए प्रेरणा से भरी है, जो पारंपरिक बाधाओं से आगे बढ़ना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि शर्मिला भी पहले भी अपने रिश्ते को लेकर बात कर चुकी हैं।
उन्होंने बरखा दत्त के साथ बात करते हुए कहा था कि उनके घरवालों को टेलीग्राम्स मिला करते थे, जिनमें लिखा होता था कि ‘अब गोलियों से बात होगी’ लेकिन शादी और रिसेप्शन दोनों ही बहुत शांतिपूर्वक ढंग से हुए। शर्मिला और मंसूर के 3 बच्चे सैफ, सोहा और सबा अली खान हैं। मंसूर का साल 2011 में 70 साल की उम्र में निधन हो गया था।
हाल ही रिलीज हुई थी ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘घाटी’ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाहुबली' में ‘देवसेना’ के किरदार से दुनियाभर में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (43) इन दिनों अपसेट हैं। इसका कारण है उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'घाटी' का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन। शायद इसीलिए उन्होंने अब सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है। हालांकि वह हमेशा के लिए ऐसा नहीं कर रहीं। अनुष्का ने शुक्रवार (12 सितंबर) को X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया से ब्रेक का ऐलान किया।
उन्होंने फैंस से जल्द ही वापसी करने का वादा भी किया। अनुष्का ने कागज पर हाथ से लिखा हुआ एक नोट शेयर किया है। अनुष्का ने लिखा, “नीली रोशनी की जगह मोमबत्ती की रोशनी...कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हो रही हूं, ताकि दुनिया से फिर से जुड़ सकूं और स्क्रॉलिंग से आगे बढ़कर काम कर सकूं, जहां से हमने असल में शुरुआत की थी। जल्दी ही ज्यादा कहानियों और प्यार के साथ फिर मिलूंगी। हमेशा मुस्कराते रहें। लव। अनुष्का शेट्टी।” अनुष्का की पोस्ट देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
अनुष्का की फिल्म 'घाटी' 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन कृष जगरलामुडी ने किया है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपए कमाए और फिर इसका कलेक्शन लगातार गिरता गया। आलम यह है कि 7वां दिन आते-आते इसकी कमाई 21 लाख रुपए पर पहुंच गई। फिल्म ने 7 दिन में मात्र 6.64 करोड़ रुपए जुटाए जबकि इसका बजट लगभग 45 करोड़ रुपए है। यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई। अनुष्का की अगली फिल्म मलयालम में बन रही कथानार : द वाइल्ड सोर्सर है, जो 2026 में रिलीज होगी। रोजिन थॉमस के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में जयसूर्या लीड रोल में होंगे।