DD पर वापसी करने की तैयारी में शाहरुख खान का प्रतिष्ठित शो 'फौजी', नजर आएंगे विक्की जैन और गौहर खान

शाहरुख खान का मशहूर टीवी शो फौजी नए सीजन में नए अंदाज में दूरदर्शन पर वापसी करने के लिए तैयार है। फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने क्लासिक शो में नई जान फूंकने के लिए राष्ट्रीय प्रसारक के साथ मिलकर काम किया है। नई सीरीज में बिग बॉस 17 के फेम विकास जैन को कर्नल संजय सिंह और अभिनेत्री गौहर खान को लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के रूप में पेश किया गया है, जो हथियारों में माहिर कैडेट ट्रेनर हैं। संदीप सिंह भारत भर के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी प्रतिभा के लिए चुने गए 12 नए अभिनेताओं को दर्शकों से मिलवाने के लिए तैयार हैं। फौजी 2 की घोषणा करते हुए, संदीप ने क्लासिक शो की कई तस्वीरें और एक मोंटाज शेयर किया।

दरअसल, शाहरुख खान के करियर का पहला हिट शो ‘फौजी’ के सीक्वल का ऐलान 15 अक्टूबर को किया गया है। इसका शॉर्ट वीडियो शेयर किया गया है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने इसके पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें 1989 के ‘फौजी’ की झलक देखने के लिए मिली। साथ ही ‘फौजी 2’ से फौजी की झलक दिखाई गई है। इस वीडियो में एक दमदार आवाज में वॉइस ओवर किया गया है। फिर, वॉइस ओवर के बाद सोनू निगम में सीरियल का टाइटल ट्रैक बजता है। ये कमाल का लग रहा है।

वीडियो में वॉइस ओवर में सुन सकते हैं, ‘1989 में एक सिपाही आया था। हिंदुस्तान की सरहद सुरक्षित रखने उसे बुलाया था तो पहन ली उसने वर्दी, हीरो बनने की सारी सीमाएं पार कर दी। फिर लौटकर आ रहा है वो मनमौजी। 2024 में फिर आ रहा है।’ इसके बाद सोनू निगम की आवाज में इसका टाइटल ट्रैक भी बजता है।

‘फौजी 2’ का निर्माण संदीप सिंह करने जा रहे हैं और उनका साथ देंगे एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट विक्की जैन। इस सीरियल की स्ट्रीमिंग के लिए नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन से कोलेब किया गया है।

अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए संदीप ने कहा, हम टेलीविजन पर अब तक देखे गए सबसे बेहतरीन शो में से एक को वापस ला रहे हैं, लेकिन एक नए और रोमांचक संस्करण में। 1989 के फौजी ने हमें शाहरुख खान दिया, जिसने अपनी असाधारण ऊर्जा और प्रतिभा से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया। फौजी 2 के साथ, मैं इतिहास को फिर से बनाने और हर भारतीय, खासकर युवाओं से जुड़ने की उम्मीद करता हूं।