धूम्रपान करने की इजाजत होने के बावजूद मैं ऐसा करने से बचा : शाहरुख

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान यहां एक धूम्रपान संबंधी स्थान होने के बावजूद धूम्रपान करने से बचते नजर आए। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार से थोड़ा आराम लिया है।

शाहरुख ने मंगलवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर को साझा किया जिसमे वह एक बोर्ड के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिस पर लिखा है 'धूम्रपान करने का स्थान'। साझा की गई तस्वीर के साथ शाहरुख ने शीर्षक लिखा, "इस स्थान में धूम्रपान करने की इजाजत होने के बावजूद मैं ऐसा करने से बचा।"

कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के अगले गाने 'बटरफ्लाई..' को पंजाबी झलक के साथ पंजाब में रिलीज किया है। 'बटरफ्लाई..' गाने में शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक पंजाबी अवतार में दिल खोल कर नाचते नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों का 'बटरफ्लाई..' में अवतार फिल्म के मिनी ट्रेल्स, गीत 'राधा', 'बीच बीच में' और 'सफर' से हटके और विपरीत अंदाज में पेश किया गया है। 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बड़े पर्दे पर अभिनय करते देखे जाएंगे।