शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' में एंट्री, फीस में बड़ा उछाल, मिला 40 करोड़ रुपये का पेचेक !

शाहिद कपूर इन दिनों इटली में 'कॉकटेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन हैं और इसकी शूटिंग दिसंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी। मेकर्स की योजना है कि यह फिल्म समर 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो।

'फर्जी 2' के साथ शाहिद का डिजिटल धमाका, जनवरी से शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, शाहिद कपूर जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। राज और डीके के निर्देशन में बनी इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने पहले सीजन में काफी वाहवाही बटोरी थी, और अब इसका दूसरा पार्ट पहले से भी ज्यादा बड़ा और दमदार होने जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, शाहिद जनवरी 2026 से 'फर्जी 2' की शूटिंग शुरू करेंगे और इसके लिए उन्होंने पूरे 6 महीने का समय ब्लॉक किया है। इस ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए उन्हें 40 करोड़ रुपये की फीस मिली है – जो अब तक उनके करियर की सबसे बड़ी रकम है।

पहले सीजन की सफलता का मिला ईनाम


'फर्जी' के पहले सीजन में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, राशि खन्ना और के के मेनन जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय किया था। इस शो ने न केवल क्रिटिक्स से तारीफें बटोरीं, बल्कि दर्शकों से भी बेपनाह प्यार मिला।

अब दूसरे सीजन को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। बताया जा रहा है कि 'फर्जी 2' को अमेज़न प्राइम अपने 2026 के एंड और 2027 की शुरुआत के प्रमुख प्रोजेक्ट्स में शामिल कर रहा है।

कॉकटेल 2 और फर्जी 2 – शाहिद कपूर का डबल धमाका


फिल्मी परदे पर रोमांस और स्टाइल के साथ वापसी करने वाले शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' के बाद सीधे क्राइम और थ्रिल की दुनिया में फिर से एंट्री होगी। एक तरफ जहां 'कॉकटेल 2' एक ग्लैमरस रोमांटिक ड्रामा है, वहीं 'फर्जी 2' एक गंभीर और एक्शन से भरपूर सीरीज होगी।

यह डबल डोज 2026 में शाहिद के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।

शाहिद कपूर के लिए यह साल प्रोफेशनल फ्रंट पर बेहद खास रहने वाला है। 'फर्जी 2' के लिए मिला 40 करोड़ का पेचेक यह साफ करता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी अब बड़े सितारों को बड़े बजट और बड़ी जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि शाहिद फर्जी 2 में कितनी नयापन और पावर लेकर लौटते हैं, लेकिन एक बात तय है – डिजिटल दुनिया में उनका दबदबा और भी मजबूत होने जा रहा है।