टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शहीर शेख के घर दूसरी बार नन्ही परी का आगमन हुआ है। उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने एक और बेटी को जन्म दिया है। रुचिका ने रविवार (31 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों बेटियों की एक तस्वीर शेयर की। इसमें कपल की बड़ी बेटी अनाया अपनी न्यूबोर्न सिस्टर कुदरत को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।
रुचिका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक बहन होने की अगली सबसे अच्छी बात यह है कि वास्तव में कुछ भी नहीं है। कुछ भी तुलना नहीं की जा सकती है। राम-लक्ष्मण की जोड़ी। अनाया और कुदरत। अनाया ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी हुई है, जबकि कुदरत ब्लू एंड रेड कलर की ड्रेस में सजी हुई हैं। दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगा रही हैं। बता दें कि शहीर ने अक्टूबर 2020 में गर्लफ्रेंड रुचिका के साथ शादी रचाई थी और 9 सितंबर 2021 को दोनों ने बेटी अनाया का स्वागत किया था।
रुचिका अक्सर सोशल मीडिया के जरिए पर्सनल लाइफ की अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि शहीर जल्द ही फिल्म 'दो पत्ती' में एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसमें काजोल भी प्रमुख भूमिका में हैं। दूसरी ओर, रुचिका एक फिल्म निर्माता, मार्केटिंग हेड और 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं।
केरल में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे रणदीप हुड्डा और लिन लैशरामएक्टर रणदीप हुडा और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस लिन लैशराम ने 29 नवंबर को मणिपुर में तैमी रीति-रिवाज से शादी की थी। वे शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर मना रहे हैं। रणदीप ने रविवार (31 दिसंबर) को इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल न्यू सेलिब्रेशन के लिए केरल पहुंचा है।
पहली तस्वीर में कपल सेल्फी ले रहा है और दूसरी तस्वीर में वे केरल में सनसेट को एन्जॉय कर रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए रणदीप ने लिखा, “2023 का लास्ट सनसेट।” वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप अपकमिंग फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले इसका टीजर रिलीज किया था, जिसमें रणदीप के लुक ने फैंस को काफी प्रभावित किया। वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दूसरी ओर, मणिपुर में जन्मी लिन एक एक्ट्रेस, मॉडल और बिजनेसपर्सन हैं। उन्होंने विभिन्न फैशन शो में भाग लेकर मॉडलिंग इंडस्ट्री में कुशलतापूर्वक अपनी पहचान स्थापित की है। विशेष रूप से साल 2008 में उन्होंने मिस नॉर्थ ईस्ट प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया।