Pathaan Box Office Collection Day 8: झूमा जो 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, 8वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, 700 करोड़ पक्के!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार जरी है। पठान की सफलता का परचम हर दिन लहरा रहा है। किंग खान की मूवी ब्लॉकबस्टर है। शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी पठान के 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और यह आंकड़ा भी डबल डिजिट में रहा। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने 8वें दिन का कलेक्शन शेयर किया है। उनके मुताबिक, पठान का 8वें दिन का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 18 करोड़ रुपये हो सकता है। इसके साथ ही फिल्म का इंडिया कलेक्शन 348.25 करोड़ हो गया है।

पठान के हिंदी वर्जन ने बुधवार (पहले दिन) को 55 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.50 करोड़, रविवार को 58.50 करोड़, सोमवार को 25.50 करोड़, मंगलवार को 22 करोड़ कमाए। साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड मार्केट में ग्रॉस कलेक्शन 675 करोड़ को पार कर गया है। इसके साथ यह तो पक्का हो गया कि फिल्म बड़ी आसानी से वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने के बाद पठान ने अपनी पहले हफ्ते की कमाई से भी रिकॉर्ड तोड़ा है। पठान वर्ल्डवाइड 634 का ग्रॉस कलेक्शन कर पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।