शाहरुख खान की सास सविता का डांस वीडियो वायरल, 79 की उम्र में स्टेप्स देख फैन्स हुए हैरान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जहां फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं इस बार उनकी सासू मां ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। गौरी खान की मां सविता छिब्बर का डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि 79 साल की उम्र में भी सविता के डांस मूव्स ने लोगों को दंग कर दिया है।

फैमिली गेट-टुगेदर में दिखाया एनर्जी से भरपूर डांस

यह वीडियो हाल ही में हुए एक फैमिली गेट-टुगेदर का है, जहां सविता अपने बेटे और गौरी खान के भाई विक्रांत छिब्बर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों गाने की धुन पर तालमेल बिठाते हुए झूमते दिख रहे हैं। सविता की एनर्जी और एक्सप्रेशन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आलिया छिबा ने किया वीडियो शेयर

सविता का यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि गौरी खान की भतीजी आलिया छिबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आलिया ने लिखा –

अब आपको पता चल गया कि मुझमें ये सब कहां से आया है। मेरे पसंदीदा दो लोग – दादी और मेरे पापा। ये तो जीन में ही है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि परिवार के बाकी लोग भी सविता और विक्रांत के डांस का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

फ्लोरल कुर्ते में छाई सविता


वीडियो में सविता ने फ्लोरल कुर्ता पहना हुआ है और उनका सरल लेकिन ग्रेसफुल अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। उनकी उम्र में भी जिस आत्मविश्वास और खुशमिजाजी से वह डांस कर रही हैं, उसने उन्हें सोशल मीडिया का स्टार बना दिया है।

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफें


यूजर्स लगातार इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें गॉर्जियस ग्रैंडमा कह रहा है तो कोई एनर्जी का पावरहाउस। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि आर्यन खान की क्रिएटिविटी और डांसिंग स्टाइल परिवार की विरासत है, जो उनकी नानी से ही आई है।