Video : सोनाक्षी ने कहा, किसी भी रंग में रंग सकती हूं…सारा ने इस बात के लिए अम्मा-अब्बा से मांगी माफी

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में एक अंग्रेजी गाने कलर्स पर अपने फोटो मिक्स वीडियो शेयर किया है। इसमें सोनाक्षी के ग्लैमरस फोटो देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं कि मैं किसी भी रंग में रंग सकती हूं जो भी आपको पसंद है। इंटरनेट पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। सोनाक्षी के इस वीडियो पर फैंस के साथ ही फ्रेंड्स के रिएक्शन भी देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी अपने अभिनय के साथ-साथ नेचुरल ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं। वे सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं और चाहने वालों के साथ स्पेशल पलों को शेयर करना नहीं भूलती हैं। बीते दिनों सोनाक्षी के ग्लैमरस लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने निर्माता जोया अख्तर के साथ आगामी डिजिटल डेब्यू की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा वे ड्रामा एक्शन फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 13 अगस्त को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया हैं। फिल्म ऐतिहासिक सच्ची घटनाओं पर आधारित है। सोनाक्षी ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्हें खास तौर से दबंग सीरीज की फिल्मों से पहचान मिली।

नाक पर खून देख चिंता में पड़े फैंस!

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। हालांकि वीडियो में सारा का यह रूप देख फैंस चिंता जता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा ने पहले तो नाक पर पट्टी लगाई होती हैं और बाद में वे अपने अंदाज में बात करती हैं। 'नॉक नॉक' खेल-खेलकर वह इस घटना को शेयर करना चाहती हैं। जैसे ही वह पट्टी उठाती हैं कटी हुई नाक दिखाई देती है। सारा ने कैप्शन में लिखा कि माफ कर देना अम्मा, अब्बा, नाक काट दी मैंने। फैंस यह नहीं समझ पा रहे हैं कि यह मजाक है या सच में सारा को चोट आई है। सारा को 33.5 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी।