रणवीर सिंह ने दिखाए सलमान खान जैसे 6 पैक एब्स, भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु की बॉडी भी कमाल!

एक्टर रणवीर सिंह अपनी बेशुमार ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं। उनकी बॉडी लेंगवेज देखकर लगता है कि वे जबरदस्त पॉजिटिव पर्सन हैं। उनका फूर्ति भरा शरीर और सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। वे फैशन स्टेटमेंट के साथ फिटनेस गोल्स तक देते रहते हैं। फैंस को वे अपने से लगते हैं। ऐसे में रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 36 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वे अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं।

अब हाल ही में उन्होंने कई फोटो की एक सीरीज शेयर की हैं, जोकि काफी वायरल हो रही हैं। इनमें रणवीर, सलमान खान की तरह सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। उनकी इन शर्टलेस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। कभी वे शॉवर के नीचे नहाते दिखे रहे हैं तो कभी शीशे के आगे खड़े होकर पोज़ दे रहे हैं। चेहरे पर सीरियस लुक के साथ रणवीर बेहद हॉट लग रहे हैं।


फैंस के साथ ये सेलेब्रिटीज हुए रणवीर की बॉडी पर फिदा

तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, Monday Motivation’. उनकी तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस उनके बोल्ड लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सेलेब्स भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। करण जौहर और टाइगर श्रॉफ से लेकर बेयर ग्रिल्स तक ने उनकी फोटो पर कमेंट किया है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखा, उफ्फ... वाओ। इसके साथ ही कुब्रा सैत ने लिखा, आप नहीं रो रहे हो. रो तो मैं रही हूं।

रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अपनी दो फिल्मों के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'जयेश भाई जोरदार' और 'सर्कस' के जल्द रिलीज होने की संभावना है। इसके साथ ही करण जौहर की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर एक बार फिर आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं। दोनों ने गली बॉय में भी साथ काम किया था।


अभिमन्यु ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, रणवीर ने लिखा...

एक्ट्रेस भाग्यश्री व हिमालय दासानी के बेटे अभिमन्यु दासानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे आमतौर पर फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल में अभिमन्यु ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जो फैंस के साथ-साथ रणवीर को भी काफी पसंद आई। अभिमन्यु ने टोन्ड बॉडी को दिखाते हुए पोस्ट शेयर की। एब्स और मस्कुलर फिट के साथ अभिमन्यु ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

रणवीर ने एक कमेंट किया जिसमें वे अभिमन्यु की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ने लिखा, खतम!!! इसके साथ ही उन्होंने फायर इमोजी बनाई। इससे पहले अभिमन्यु की पहली फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के प्रमोशन के दौरान एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा था, जिसमें वे रणवीर के साथ नजर आए थे।