टीवी शो ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सारा खान (36) के फैंस के लिए खुशखबरी है। सारा ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने प्रोड्यूसर और एक्टर कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज की है। इसकी तस्वीरें सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। सारा ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि वह दिसंबर में धूमधाम से शादी करेंगी। सारा और उनके पति कृष ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “सील्ड टुगेदर। दो विश्वास, एक स्क्रिप्ट और अनंत प्यार। सिग्नेचर सील कर दिए हैं। 'कुबूल है' से 'सात फेरे तक', ‘ये कसमें वादें’ दिसंबर तक का इंतजार कर रही हैं। दो दिल, दो कल्चर और हमेशा एक साथ।
हमारी प्रेम कहानी वो यूनियन लिख रही है जहां दो विश्वास एक साथ आते हैं, बंटते नहीं हैं क्योंकि प्यार इस चीज की हेडलाइन है। बाकी सब चीज एक खूबसूरत सबप्लॉट बन जाती है। तो हमें हमारे इस साथ के लिए आशीर्वाद दें।” बता दें सारा के दूल्हे कृष कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। साथ ही उनके पिता फेमस एक्टर रहे सुनील लहरी हैं। सुनील ने रामानंद सागर के दूरदर्शन पर धूम मचाने वाले धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभाई थी। लोग आज तक सुनील को इसी रूप में देख प्यार लुटाते हैं। सुनील ने दो शादी की है और कृष उनकी दूसरी पत्नी भारती पाठक के बेटे हैं।
कृष की बात करें तो वे सारा से 4 साल छोटे हैं। वहीं, सारा की ये दूसरी शादी है। सारा ने इससे पहले साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ के घर में अली मर्चेंट से प्यार होने के बाद वहीं शादी की थी। घर से बाहर आने के बाद उनका रिश्ता सिर्फ 2 महीने चला और वे अलग हो गए। सारा ने कृष के साथ शादी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि हमारी कोर्ट मैरिज निजी है, लेकिन उम्मीद है कि दिसंबर में हम अपनी शादी को नाच-गाने और जश्न के साथ धमाकेदार बनाएंगे। सारा और कृष की प्रेम कहानी डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मैंने कृष की तस्वीर देखी तो मुझे अपनेपन का एहसास हुआ। हमने बातचीत शुरू की और अगले दिन मिले। मैंने पहले ही उसे बता दिया था कि मैं घर बसाने के लिए तैयार हूं।
भंसाली और इस्माइल की जोड़ी ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ में किया था कमालसंगीतकार इस्माइल दरबार ने कई सुपरहिट फिल्मों को अपने कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। उनकी तैयार की हुई धुनें लोगों के दिलों में घर कर जाती हैं। फिलहाल इस्माइल इसलिए चर्चाओं में हैं क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली पर खुन्नस निकाली है जिनके साथ वे काम भी कर चुके हैं। इस जोड़ी ने 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना जादू चलाया है लेकिन समय के साथ दोनों के बीच मतभेद गहराते गए, जो अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
इस्माइल ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि भंसाली अहंकारी हो गए हैं और उन्हें अपनी टीम के लोगों को श्रेय देना पसंद नहीं। एक मीडिया रिपोर्ट में 'हीरामंडी' के संगीत को शो की ‘रीढ़’ बताया गया था, जिसके बाद भंसाली को यह लगा कि यह खबर मैंने फैलवाई है। तब भंसाली ने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और पूछा, ‘इस्माइल, तुम ऐसा कैसे कह सकते हो?’ मैंने कहा, ‘अगर मैंने कहा होता, तो छिपाता नहीं।’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘जाने दो।’ और फिर मैंने समझ लिया कि वो मुझे ऐसी स्थिति में डालेंगे जहां मैं खुद प्रोजेक्ट छोड़ दूं, इसलिए मैं पहले ही चला गया।
अगर आज भंसाली कहें कि मेरी फिल्म का संगीत बना दो, मैं 100 करोड़ दूंगा तो मैं कहूंगा कि पहली फुर्सत में चले जाओ यहां से! 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' दोनों ही फिल्मों की सफलता में संगीत ने बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन भंसाली को हमेशा श्रेय पाने की जल्दी रहती थी। वो डरते थे कि अगर मेरी तारीफ ज्यादा होगी तो उनकी चमक फीकी पड़ जाएगी।