संजना सांघी ने मालदीव में सेलिब्रेट किया बर्थडे, शेयर की बेहद बोल्ड Photo, फैंस को कहा थैंक्स और लिखा…

एक्ट्रेस संजना सांघी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म सुशांत के निधन के बाद रिलीज हुई थी। संजना को एक्टिंग और खूबसूरती के लिए नोटिस किया गया। इसके बाद फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। संजना भी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। संजना ने 2 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वह दोस्तों के साथ मालदीव पहुंचीं। संजना को इस मौके पर सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। संजना ने सभी का शुक्रिया करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट के साथ कुछ बेहद बोल्ड फोटो शेयर की हैं।


दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना ने पहली बार किया यह फैसला

संजना मोनोकिनी पहने पूल में नजर आ रही हैं। यहां वे फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट कर रही हैं। संजना ने लिखा कि आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए सभी का दिल से धन्यवाद। यहां के सूरज और मिट्टी की तरह ही आपका प्यार भी गर्माहट भरा है। मुझमें आज भरने और ज्यादा मेहनत करने को प्रेरित करने के लिए भी थैंक्स। मैं कहानियां बताऊंगी और आप सभी का मनोरंजन करती रहूंगी, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरे लिए हमेशा से ही मेरा बर्थडे बहुत स्पेशल रहा है। बर्थडे पर मैं प्यार, दोस्ती और जिंदगी का लुत्फ उठाती हूं और ये मेरे लिए हमेशा रहा है। मैंने पहली बार अपने बर्थडे को जूम आउट करने का फैसला किया है।


पहली बार रॉकस्टार में आई थीं नजर, अब करेंगी यह फिल्म

संजना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पहली बार रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म 'रॉकस्टार' में देखा गया था। इसके बाद वे 'हिन्दी मीडियम', 'बार बार देखो' और 'फुकरे रिटर्न्स' में भी साइड रोल में दिखी थीं। फिलहाल संजना की झोली में 'ओम: द बैटल विद इन' फिल्म है। इसमें वे आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। आपको बता दें कि संजना का जन्म बिजनेसमैन संदीप सांघी और होममेकर शगुन के घर हुआ था। उनका एक छोटा भाई सुमेर है। संजना ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल में की। इसके बाद उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।