पति अनस सैयद के साथ मालदीव की सैर का आनंद ले रही हैं सना खान, शेयर की Photos और Videos

सना खान ने एक्टिंग की दुनिया से भले ही दूरी बना ली है, लेकिन उन्हें अपने फैंस से जुड़े रहना पसंद है। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने शौहर (पति) अनस सैयद संग वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। सना इन दिनों अनस के साथ मालदीव में घूमने का मजा ले रही हैं। सना ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सना लाइट पर्पल बुर्का पहने बीच पर रिलैक्स करती दिख रही हैं। वे एक तस्वीर में नूडल्स खाने का लुत्फ उठा रही हैं। सना ने बुर्के में अलग-अलग पोज में कई फोटो डाली हैं। इसके साथ सना ने कैप्शन लिखा बीच पर रिलैक्स करते हुए, और हां मियां बीच से थक गए मेरी फोटो क्लिक करते-करते।
अनस ने सना को झूला झुलाने में की मदद!

फोटो के साथ सना ने अनस संग एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में सना झूले पर बैठी हुई हैं और उनके पति झूला झुलाने में मदद कर रहे हैं। इस वीडियो को सना ने खास कैप्शन के साथ शेयर करके बताया कि Expectations क्या होती हैं, लेकिन Reality कुछ और ही होती है। प्यार और जेंटलनेस की उम्मीद कर रही थी लेकिन मुझे क्या मिला पागलपन। मेरा पेट और जबड़ा अभी तक दुख रहा है। फैंस वीडियो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर नमाज अदा करता दिखा कपल

इससे पहले सना ने एयरपोर्ट से व्हाइट एंड ब्लैक बुर्के में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे चेहरे को काले नकाब से ढकी हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में जिस चीज ने फैंस का ध्यान खींचा वो था कपल का एयरपोर्ट पर नमाज अदा करना। दूसरी ओर, अनस ने भी मालदीव से अपडेट्स दी हैं। उन्होंने पूल में रिलैक्स करते हुए फोटो डाली। इसके अलावा वे सना के साथ टेबल टेनिस खेलते दिखे। अनस ने लिखा कि एक आदमी की सबसे अच्छी दोस्त उसकी बीवी होती है। सना ने पिछले साल नवंबर में अनस से निकाह किया था।