साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में पॉपुलर वेब सीरीज द फैमिली मैन के डायरेक्टर राज निदिमोरू से गुपचुप शादी की। शादी के कुछ ही घंटों बाद, समांथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति राज के साथ अपने लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें शादी की बधाईयों की बाढ़ मिल गई। समांथा ने यह शादी 1 दिसंबर को पारंपरिक 'भूत शुद्धि विवाह' रीति-रिवाज के साथ संपन्न की थी।
शादी के चार दिन बाद, हनीमून से लौटती समांथा पहली बार पब्लिक में नजर आईं। उनके फैंस ने उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ लगा दी और एक्ट्रेस ने सबके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान उनके नो मेकअप लुक, माथे की बिंदी और हाथों की मेहंदी ने सभी का ध्यान खींचा।
शादी के बाद समांथा का सिंपल और क्यूट लुकशादी के तुरंत बाद समांथा और राज सिर्फ एक दिन के लिए गोवा हनीमून पर गए थे, क्योंकि दोनों को अपने काम पर लौटना था। हनीमून से लौटते ही समांथा का पोस्ट-वेडिंग लुक सामने आया। उन्होंने बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज अपनाया। माथे पर बिंदी, कानों में छोटे इयररिंग्स, पोनीटेल हेयरस्टाइल और आंखों पर काले रंग का सनग्लास उन्हें बहुत ही क्यूट लुक दे रहा था। वहीं, उनके हाथ अभी भी शादी की मेहंदी से सजे हुए थे। फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेने का पूरा आनंद लिया और सोशल मीडिया पर समांथा की तस्वीरें खूब वायरल हुईं।
हनीमून के बाद समांथा काम में वापससमांथा और राज ने करीब चार साल तक गुपचुप डेटिंग करने के बाद शादी की। समांथा ने 2021 में नागा चैतन्य से तलाक लिया था और उसी दौरान राज से उनकी मुलाकात हुई थी। राज ने 2022 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया। उसके बाद, समांथा और राज कई बार इवेंट्स और पब्लिक जगहों पर एक साथ नजर आए, जिससे उनके अफेयर की खबरें लगातार सामने आती रहीं।
अब जब कपल ने शादी कर ली है, तो उनके अफेयर की सारी बातें सच साबित हुईं। हनीमून के बाद समांथा ने अपनी नई लाइफ की शुरुआत की और साथ ही अपने काम में भी फिर से सक्रिय हो गई हैं।