सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे। इवेंट में सलमान को देखकर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच सलमान एक महिला के पास गए और उन्हें अचानक किस कर दिया। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म फेस्टिवल में सलमान ने ग्रैंड एंट्री की। वे भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के लिए पहुंचे।
अलीजेह फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। रिलीज से पहले फिल्म के प्रीमियर के लिए IFFI के मंच को चुना गया है। ‘फर्रे’में प्रसन्न बिष्ट, साहिल मेहता और जेन शॉ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। सौमैंद्र पाढ़ी इसके डायरेक्टर हैं। सलमान जैसे ही इवेंट में पहुंचे, फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस बीच सलमान की नजर एक महिला पर पड़ी। सलमान तुरंत उसके पास गए और मुस्कुराते हुए उसके सिर पर किस किया।
सलमान को ऐसा करते देख फैंस हैरान रह गए। बता दें कि सलमान ने जिस महिला को किस किया, वह एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं। साथ ही वह सलमान की अच्छी दोस्त भी हैं। इस वीडियो को पैपराजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो कुछ ही देर में कई लोगों तक पहुंच गया।
57 वर्षीय सलमान खान ने बताया फिटनेस का राजसलमान ने गोवा में चल रहे फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिट और युवा रहने के अपने सीक्रेट को भी शेयर किया। जब सलमान से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “यह बहुत मुश्किल है। बहुत मुश्किल है। हर साल मुझे दो बुरी चीजों को छोड़ना पड़ता है और दो अच्छी चीजों को शामिल करना पड़ता है, जो बहुत मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि 57 साल की उम्र में भी सलमान की फिटनेस देखते ही बनती हैं। उनके डोले-शोले आज भी युवा कलाकारों के लिए आइडियल हैं।
सलमान ने ‘फर्रे’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह युवाओं पर आधारित एक कहानी है जो परीक्षा में नकल का सहारा लेते हैं। मैंने कभी भी फर्रों का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन मेरे आस-पास बैठे लोगों ने उनका इस्तेमाल किया। जब सलमान से पूछा गया कि क्या उन्होंने ऐसे मामलों की रिपोर्ट की है, तो उन्होंने जवाब दिया, नहीं, मैंने उनकी मदद की। ‘फर्रे’ 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।