HBD : 56 साल के हुए सलमान खान, कैटरीना ने इस अंदाज में दी बधाई, इन दिग्गज सितारों ने भी किया विश

लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan Birthday) आज सोमवार (27 दिसंबर) को 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान को विश करने वालों की बाढ़ आई हुई है। आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं, वे करीब तीन दशक से लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। सलमान अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। इसके साथ ही सलमान अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहे हैं, लेकिन उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। इस बीच हाल ही विक्की कौशल के साथ विवाह बंधन में बंधीं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बेहद खास अंदाज में सलमान को बर्थडे विश किया है।

कैटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान की शानदार एक्शन फोटो लगाई है, जो ब्लैक एंड व्हाइट है। कैटरीना ने लिखा, सलमान खान आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान करे जो प्यार, चमक और हुनर आपके पास है वो हमेशा यूं ही बरकरार रहे।” कैटरीना हर साल सलमान को स्पेशल स्टाइल में जन्मदिन की बधाई देती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने सलमान के पोज की नकल की है। माधुरी दीक्षित ने लिखा है.. इंडस्ट्री के दिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कामना करते हैं कि आपका अगला साल भी दबंग रहे। सलमान की पहली हीरोईन भाग्यश्री ने कुछ फोटो पोस्ट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। वे हाल ही में बिग बॉस 15 के सेट पर पहुंची थीं।

अजय देवगन ने थ्रोबैक फोटो शेयर कर दीं शुभकामनाएं

सलमान के साथ हम दिल दे चुके हैं जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आए अजय देवगन ने उनके साथ की एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, हैप्पी बर्थडे सलमान खान। आपको हमेशा प्यार और खुशी की कामना।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सलमान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया- मेरे रॉकस्टर सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा यूमैन रहने के लिए धन्यवाद। गरजते रहो हमारे टाइगर। ढेर सारा प्यार। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सलमान के साथ फोटो शेयर कर उन्हें विश किया।

एक्टर आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो पोस्ट शेयर की हैं। एक में आयुष्मान, सलमान के गानों पर एक्टिंग करते हुए दिख रहे हैं। दूसरी पोस्ट में सलमान के साथ फोटो शेयर की है।

वेंकटेश दग्गुबाती ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय सलमान खान। इस साल आपको हर चीज के लिए शुभकामनाएं।

चिरंजीवी ने लिखा, मेरे प्यारे सल्लू भाई। अच्छे इंसान हमेशा दूसरों का भला करने की सोचते हैं। ईश्वर आप जैसी अच्छी आत्मा को जीवन में हमेशा खुश, स्वस्थ और समृद्ध रखे। सुनहरे दिल वाले हमेशा के लिए युवा सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई।