बॉलीवुड की दुनिया में सलमान खान ऐसा नाम है जिसे दमदार पर्सनैलिटी, चार्मिंग लुक्स और हर तरह के किरदार निभाने की क्षमता के लिए जाना जाता है। चाहे कॉमेडी हो, एक्शन, रोमांस या ग्रे-शेड वाले रोल्स – भाईजान हर अंदाज में फिट बैठते हैं। लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि खुद सलमान खान भी एक बार स्क्रीन पर निभाए गए अपने किरदार से घबरा गए थे। यह वही फिल्म है जिसकी वजह से उनकी हेयरस्टाइल, उनका स्टाइल स्टेटमेंट और उनका नाम आज भी लोगों की जुबां पर है।
तेरे नाम ने छुड़ाए सलमान के पसीनेसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में सलमान खान से सवाल पूछा गया – “क्या कभी किसी फिल्म का रोल निभाना आपके लिए बेहद मुश्किल रहा है?” इस पर सलमान ने बेबाकी से जवाब दिया कि उनकी फिल्म तेरे नाम का किरदार निभाना उनके लिए आसान नहीं था।
उन्होंने कहा – “मैंने फिल्म तो कर ली, लेकिन अपने दिल से हमेशा ये मैसेज दिया कि इस कैरेक्टर को कभी भी फॉलो मत करना। हेयरस्टाइल कॉपी कर सकते हो, फैशन अपनाया जा सकता है, लेकिन राधे मोहन जैसा लड़का, जो प्यार में अंधा होकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर दे, वैसा कभी मत बनो। जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।”
फैंस का रिएक्शन – तेरे नाम जैसा प्यार और कहीं नहींसलमान के इस बयान पर फैन्स ने तुरंत रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने तेरे नाम को उनकी अब तक की सबसे इमोशनल और आइकॉनिक फिल्म बताया। एक फैन ने लिखा – “तेरे नाम जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया – “सलमान सही कह रहे हैं, किरदार भले ही पागलपन भरा था लेकिन फिल्म कमाल की थी।”
एक मजेदार कमेंट में एक यूजर ने लिखा – “सही कहा, इसलिए तो भाई अब तक शादी नहीं कर पाए।”
बॉक्स ऑफिस पर तेरे नाम की सफलतासाल 2003 में रिलीज हुई तेरे नाम को दिग्गज डायरेक्टर सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था। इस फिल्म का बजट करीब 12 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। कहानी एक साधारण लड़की निर्जरा और राधे मोहन के बीच अधूरे प्यार की थी। फिल्म का क्लाइमैक्स बेहद दर्दनाक रहा, जहां निर्जरा की मौत हो जाती है और राधे की जिंदगी वीरान रह जाती है।
सलमान खान का संदेशआज इतने सालों बाद भी तेरे नाम का जिक्र आते ही सलमान खान का लुक और उनका इमोशनल रोल लोगों को याद आ जाता है। हालांकि सलमान खुद हमेशा यही कहते हैं कि इस किरदार को केवल फिल्म तक ही सीमित रखना चाहिए, असल जिंदगी में नहीं। उनके अनुसार – “प्यार जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन पूरी जिंदगी नहीं। जिंदगी में चाहे जो भी हो, हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।”