60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, नया लुक देख फैंस बोले- ‘भाईजान का औरा सबसे अलग है’

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान एक बार फिर यह साबित कर रहे हैं कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। 50 के आखिरी पड़ाव पर खड़े सलमान आज भी अपनी फिटनेस, चार्म और दमदार पर्सनैलिटी से करोड़ों दिलों की धड़कन बने हुए हैं। जल्द ही 60 की उम्र में कदम रखने वाले भाईजान ने अपने हालिया लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही लोग यही कह रहे हैं कि सलमान खान आज भी 40 के आसपास ही लगते हैं।

सोशल मीडिया पर छाया भाईजान का नया अवतार

सलमान खान इन दिनों अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। उनका बदला हुआ अंदाज देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई उनकी फिटनेस की सराहना कर रहा है, तो कोई उनके स्वैग का दीवाना हो गया है। हर प्लेटफॉर्म पर भाईजान का नया लुक ट्रेंड करता नजर आ रहा है।

भाई के जन्मदिन पर नहीं छोड़ा मौका

दरअसल, 20 दिसंबर को सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। भाई का बर्थडे हो और सलमान खान मौजूद न हों, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सलमान मुंबई लौटे और सोहेल के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इसी दौरान उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

59 की उम्र में भी सलमान का स्टाइल गेम ऑन पॉइंट

मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान हमेशा की तरह भारी सुरक्षा और अपने खास स्वैग के साथ नजर आए। जैसे ही उनके वीडियो सामने आए, लोगों की नजरें सीधे उनके नए लुक और फिट बॉडी पर टिक गईं। ब्लैक जींस, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ब्राउन शेड के सनग्लासेस में भाईजान बेहद हैंडसम लग रहे थे। 59 की उम्र में भी उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल देखकर फैंस दंग रह गए।

‘किक 2’ के लिए बदला लुक?

एयरपोर्ट से निकलने के बाद सलमान खान सीधे सोहेल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे, जहां उन्होंने पैपराजी को भी मुस्कुराते हुए पोज दिए। कुछ समय पहले तक ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए बढ़ाई गई मूंछों वाला लुक चर्चा में था, लेकिन अब सलमान क्लीन शेव अवतार में नजर आ रहे हैं। इसी को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि भाईजान जल्द ही ‘किक 2’ में अपने आइकॉनिक किरदार ‘डेविल’ के रूप में वापसी करने वाले हैं।

फिटनेस और औरा के दीवाने हुए फैंस


सलमान खान के इस नए लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “डेविल किक 2 के साथ वापस अपने अड्डे पर लौट रहा है।” दूसरे ने कमेंट किया, “भाईजान का औरा सबसे अलग है, सच में सलमान खान जैसा कोई नहीं।” वहीं एक फैन ने लिखा, “वापसी हमेशा असफलता से बड़ी होती है, सलमान खान की फिटनेस खुद बोलती है।”

एक और यूजर ने सलमान की तारीफ करते हुए लिखा, “वो आदमी, वो मिथक, वो लेजेंड… 60 की उम्र में भी 40 जैसे दिखते हैं। हैंडसमनेस, बाइसेप्स और स्टाइल—मेगास्टार सलमान खान वाकई अलग ही लेवल पर हैं।”