सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। लद्दाख की पहाड़ियों में शूटिंग के बीच सलमान ने 15 साल के सिंगर जोनास कॉनर के संगीत की जमकर तारीफ की है। सलमान ने आज रविवार (14 सितंबर) को अपने इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) हैंडल पर जोनास की एक फोटो शेयर की। जोनास इसमें गिटार बजाता नजर आ रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैंने कभी किसी 15 साल के बच्चे को अपने दर्द को इतनी खूबसूरत चीज में बदलते नहीं देखा।
भगवान आपका भला करे #JonasConner. बार-बार सुन रहा हूं : 'Father in a Bible', 'Peace with Pain', 'Oh Appalachia.' ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो फिर क्या किया। भाइयों और बहनों ये इंग्लिश में है..यहां पर भी ऐसे बहुत हैं। उन्हें प्रोत्साहित करो, एक्सप्लॉइट नहीं।” सलमान ने जिन तीन गानों का जिक्र किया वे गाने सलमान की प्लेलिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं और इन्हें बार-बार सुन रहे हैं। यह शाउटआउट युवा कलाकार जोनास के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। 'फादर इन ए बाइबल', 'पीस विद पेन' और 'ओह अप्पालाचिया' वो गाने हैं जो जोनास ने गाए हैं और इनमें अपना दर्द और भावनाएं गहराई से बताई हैं।
बता दें सलमान 'बैटल ऑफ गलवान' में कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने साल 2020 की गलवान घाटी झड़प में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। शनिवार को सलमान की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वे लद्दाख के उपराज्यपाल रविंदर गुप्ता से मुलाकात करते नजर आए। इन तस्वीरों को लद्दाख उपराज्यपाल कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से साझा किया गया।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के लास्ट एपिसोड में आएंगे अक्षय कुमारओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन खत्म होने की कगार पर है। दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के इस शो के पिछले दो सीजन में 13-13 एपिसोड थे, लेकिन इस बार मेकर्स ने 14 एपिसोड रखे हैं। लास्ट एपिसोड अगले शनिवार (20 सितंबर) को रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसमें एक्टर अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आएंगे। अक्षय अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को प्रमोट करने के लिए शो पर पहुंचेंगे, जो 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कपिल की जगह अक्षय होस्ट की पोजिशन संभालेंगे। इतना ही नहीं शो के सभी कॉमेडियंस मेहमान के रूप में दिखेंगे। अक्षय कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर के साथ कई गेम्स खेलेंगे और खूब सवाल भी पूछेंगे। कॉमेडियंस के लिए जहां यह थोड़ा मुश्किल होने वाला है, वहीं दर्शकों को लिए इस एपिसोड में ढेर सारा फन होगा। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अक्षय वो सेगमेंट कपिल के साथ कर रहे हैं जिसमें पोस्ट पर आए फनी कमेंट पढ़े जाते हैं।
कपिल की पोस्ट की गई तस्वीर सामने है जिस पर लोगों के किए कमेंट अक्षय पढ़ रहे हैं। बता दें 13 सितंबर के एपिसोड में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'मिराई' की स्टार कास्ट कपिल के साथ सेट पर मौजूद थी। साउथ फिल्मों के एक्टर जगपति बाबू, श्रिया सरन और तेजा सज्जा के साथ कपिल ने ढेर सारी मस्ती की। इसी एपिसोड में कपिल ने हिंट दिया कि उनका नेटफ्लिक्स के साथ 4 सीजन का ही कॉन्ट्रेक्ट है।