सलमान खान ने की अपने जीजा आयुश अभिनीत फिल्म 'लवरात्रि' की घोषणा, ट्विट कर दी जानकारी

सुपरस्टार सलमान खान ने गुरुवार को अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'लवरात्री' की घोषणा की। इसके साथ वह अपने जीजा (बहन के पति) को अभिनेता के रूप में लॉन्च करने जा रहे हैं। यह सलमान के प्रोडक्शन बैनर सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) के तहत रिलीज होने वाली पांचवी फिल्म होगी। नवोदित फिल्म निर्देशक अभिराज मिनवाला इसका निर्देशन करेंगे।

सलमान ने गुरुवार को ट्वीट किया, "एसके फिल्म्स प्रोडक्शन की पांचवी फिल्म 'लवरात्रि' से आयुश शर्मा को पेश करते हुए खुशी महसूस हो रही है। यह अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित होगी। अधिक विवरण जल्द दिया जाएगा।"

आयुष सलमान की छोटी बहन अर्पिता के पति हैं। उन्होंने इसके लिए सलमान को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "धन्यवाद भाई। इस यात्रा के लिए अभिभूत हूं। विश्वास नहीं है कि यह हो रहा है। 'लवरात्रि' के लिए उत्साहित हूं।"

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित है। नायिका की घोषणा होना बाकी है।

अर्पिता और आयुष वर्ष 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनका आहिल नाम एक बेटा भी है।