जब करीना-सैफ की नज़दीकियों से जल उठीं गर्लफ्रेंड रोजा, फोटोशूट देखकर छलक पड़ा गुस्सा, फिर जो हुआ...

करीना कपूर और सैफ अली खान की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे दिल छू लेने वाली कहानियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे के लिए प्यार जताया, बल्कि उसे निभाने का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया। सैफ ने जब करीना के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवाया, तो फैंस के बीच यह बात आग की तरह फैल गई। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे और आज दो प्यारे बेटों, तैमूर और जहांगीर के माता-पिता हैं। लेकिन इस लव स्टोरी की शुरुआत में एक मोड़ ऐसा भी आया था, जब किसी तीसरे शख्स के दिल को ठेस पहुंची थी।

जब फोटोशूट से भड़क उठीं रोजा…

हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी फ़ोटोग्राफ़र डब्बू रत्नानी ने एक पुराने किस्से को ताजा किया, जिसने फैंस को भी चौंका दिया। डब्बू ने बताया कि करीना और सैफ की पहली मुलाकात 2005 में एक मैगजीन फोटोशूट के दौरान हुई थी। यह शूट इतना इंटेंस और क्लोज था कि सैफ की उस समय की गर्लफ्रेंड रोजा कैटलानो को बहुत बुरा लगा। शूट के दौरान वह वहीं मौजूद थीं और करीना-सैफ की केमिस्ट्री देखकर उनके चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था।
डब्बू ने आगे बताया कि यही वही तस्वीर थी जिसे उन्होंने फ्रेम कर 2012 में सैफ-करीना को उनकी शादी के मौके पर गिफ्ट किया था। दिलचस्प बात यह है कि LOC: कारगिल (2003) और ओमकारा (2006) जैसी फिल्मों में काम करने के दौरान करीना और सैफ की बॉन्डिंग और गहरी होती गई थी। वहीं सैफ की करीना की बहन करिश्मा के साथ भी एक सुपरहिट फिल्म रह चुकी है।

सैफ ने तीन बार किया प्रपोज, तब मानीं करीना…


करीना कपूर और सैफ अली खान ने कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला किया था। हालांकि यह सफर इतना आसान भी नहीं था। करीना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि सैफ ने उन्हें तीन बार शादी के लिए प्रपोज किया और पहली दो बार उन्होंने इनकार कर दिया था। लेकिन जब तीसरी बार ग्रीस में सैफ ने दिल से प्रपोज किया, तो करीना का दिल भी पिघल गया और उन्होंने हां कह दिया।