गिनीज बुक में दर्ज है गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी का नाम, ये है रिकॉर्ड

किसी व्यक्ति की जिंदगी को कोई मकसद मिले इसके लिए एक क्षण ही काफी होता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मैसूर में रहने वाले गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी के साथ। मैसूर के रहने वाले 75 साल के डॉक्टर गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी का नाम सबसे ज्यादा चिड़िया पालने की वजह से हाल ही में गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। स्वामीजी ने 468 प्रजाति की रंग-बिरंगे कुल 2100 चिड़िया पाल रखी है।

दुनियाभर में घूमघूम कर अलग-अलग प्रजातियों के चिड़ियों को अपने आश्रम में लाते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। इतना ही नहीं वो बीमार घायल और भटके हुए चिड़ियों को भी अपने आश्रम में पनाह देते हैं। चिड़ियों की देखभाल के लिए इन्होंने साल 2012 में सुका वाना नामक पुनरुद्धार केन्द्र भी खोला था।

सच्चिदानंद स्वामी ने बताया कि करीब 6 साल पहले वो वेनेजुएला के एंजल फॉल घूमने गए थे जहां उनका पैर फिसल गया और करीब 100 फीट नीचे गिर गए। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने अपने आपको चिडिय़ों के बीच पाया। मुझे लगा कि मेरी जान बचाने इन चिड़ियाओं की भूमिका है जिसके बाद मैंने डिसाइड किया कि मैं भी अब इन चिड़ियों की देखभाल करुंगा। इसके बाद वे भारत आ गए और सबसे पहले अपने आश्रम में चिड़ियाघर बनाने का प्लान बनाया। एक बार वह वेनेजुएला के एंजल फॉल में घूमने के लिए गए। उनका पैर फिसला और वह नीचे गिर गए। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने अपने आपको चिडिय़ों के बीच पाया। तभी उन्होंने अपना जीवन चिडिय़ाओं की देखभाल के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भारत आकर अपने आश्रम के अंदर ही एक चिडिय़ाघर बनाया।

Video