उर्वशी रौतेला ने दुबई में मनाया बर्थडे, डायमंड की ड्रेस पहन ओरी संग किया ‘दबड़ी दिबड़ी’

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ चर्चा में थी, वहीं अब उनकी ओरी संग शादी की अफवाहें भी जोर पकड़ रही हैं। इसी बीच, उर्वशी का बर्थडे सेलिब्रेशन भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 25 फरवरी को उर्वशी अपना 31वां जन्मदिन मना रहीं है। उर्वशी इस वक्त मिडिल ईस्ट में हैं, जहां उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच भी देखा। अपने बर्थडे बैश के दौरान उन्होंने ओरी के साथ अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘दबड़ी दिबड़ी’ पर डांस किया। डांस से ज्यादा लोगों का ध्यान उर्वशी की ड्रेस ने खींचा, जिसे उन्होंने रियल डायमंड से कस्टमाइज बताया। हालांकि, यह ड्रेस असल में मिरर वर्क से बनी हुई है, जिसे खास तौर पर डिजाइन किया गया था। उर्वशी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में उनकी ड्रेस डिजाइनर को भी मेंशन किया है, जिसके पेज पर ये ड्रेस मिरर में बनी हुई है, जिसकी कीमत 1 लाख 36 हजार रुपए है. अब रियल डायमंड से कस्टमाइज करने के बाद ड्रेस का प्राइस कितना होगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. उर्वशी की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनकी इस बात को गलत माना है, कई यूजर्स के हिसाब से उनकी ड्रेस फेक है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मिरर को डायमंड बता रही है पगली, तो वहीं दूसरे ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि फर्स्ट वूमेन जिसने डायमंड की ड्रेस पहनी है.


उर्वशी रौतेला के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी ड्रेस के अलावा जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था ओरी संग उनका एनर्जेटिक डांस। दोनों ने पार्टी में अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘दबड़ी दिबड़ी’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। बर्थडे बैश से पहले, उर्वशी और ओरी ने इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान भी स्टेडियम में इस गाने पर डांस किया था। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डांस और बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच दोनों की शादी की खबरें भी तेज हो गई हैं। दरअसल, आदर जैन और अलेखा की शादी पर उर्वशी ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी को टैग किया और लिखा कि वह उनकी शादी का इंतजार कर रही हैं। इस पर ओरी ने जवाब दिया – ‘OURS’। इसके बाद से फैंस इन दोनों की शादी को लेकर कयास लगाने लगे हैं।