पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (49) को बॉलीवुड में करीब तीन दशक हो गए हैं। उन्हें कई शानदार फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। वह काम के साथ अक्सर किसी न किसी और कारण से भी सुर्खियां बटोरती हैं। इस बीच सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने सोमवार (28 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर यूजर्स के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों फिर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रोहमन ने सुष्मिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इसमें रोहमन, सुष्मिता को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वे सुष्मिता के करीब खड़े हैं और एक्ट्रेस कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं।
सुष्मिता ने एक हुडी पहन रखी है, जिस पर S लिखा हुआ है। रोहमन ने इसके कैप्शन में लिखा, “आज 7 साल हो गए। कुछ कहानियां अपने नाम के घेरे से आगे निकल जाती हैं, लेकिन उनका मतलब कभी नहीं बदलता है। मैंने आपको शतरंज सिखाया, लेकिन अब आप मुझे बेरहमी से हरा देती हो। वहीं आपने मुझे तैरना सिखाया, वो भी एक ऐसे इंसान को जो पानी से बहुत डरता था। और मुझे सबसे अच्छे हेयरकट देने के लिए मैं आपका शुक्रिया कैसे न करूं? हमने अपने रोल, डर और ताकतें बदल लीं, और शह और मात के बीच कहीं, हमें एक ऐसा बंधन मिला जो लेबल से भी ज्यादा मजबूत है।
न प्रेमी, न अजनबी, कुछ ज्यादा कोमल और दुर्लभ है। तुम कभी मेरी सुरक्षित जगह थीं और किसी न किसी तरह, अब भी हो। हमारे बीच जो प्यार था और जो शांत दोस्ती बनी रही, उसके लिए शुक्रगुजार हूं। हैप्पी एनिवर्सरी सुष्मिता सेन।” यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स एक्टिव हो गए और वे धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। बता दें सुष्मिता और रोहमन ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों को कई दफा साथ देखा गया।
हालांकि साल 2021 में रोहमन ने एक पोस्ट के जरिए सुष्मिता से अलग होने की घोषणा की थी। पिछले साल कुछ मौकों पर दोनों फिर से साथ स्पॉट किए गए, जिससे लगने लगा कि उनका पैचअप हो गया है। बता दें रोहमन ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया है। उन्होंने पिछले दिनों तमिल फिल्म ‘अमरन’ से अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया और दर्शकों को उनका काम पसंद आया।
66 साल के हुए संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने वीडियो शेयर कर लिखा…एक्टर संजय दत्त को बॉलीवुड में 4 दशक से ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और आज भी बराबर एक्टिव हैं। वे आज मंगलवार (29 जुलाई) को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग संजय को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। मान्यता ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करने के साथ इमोशनल नोट लिखा।
मान्यता ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है उसमें कपल बर्फ में मस्ती करता नजर आ रहा है। मान्यता ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार...हमारे सैयारा। तुम्हारे साथ हर दिन एक तोहफा है, लेकिन आज हम उस अद्भुत इंसान का जश्न मनाते हैं, जो तुम हो। शक्ति, साहस और प्रेम से भरे एक और साल का जश्न मनाते हुए। तुम मेरी चट्टान हो, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, साथ ही सुरक्षा प्रदान करने वाले पिता हो, मार्गदर्शक सितारा हो और मेरे जीवन का प्यार हो... मैं तुम्हारी हर मुस्कान, हर हंसी और हमारे साथ बिताए हर पल के लिए बहुत आभारी हूं।
मैं ईश्वर की अनंत आभारी हूं। हम तुमसे हमेशा प्यार करते हैं। ईश्वर तुम्हें सर्वोत्तम आशीर्वाद प्रदान करें। खूबसूरत जीवन के लिए भगवान का धन्यवाद।” संजय और मान्यता की शादी साल 2008 में हुई थी। उनके जुड़वां बच्चे इकरा और शहरान हैं। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। अब वे 'बागी 4', 'धुरंधर' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों का हिस्सा बनेंगे।