विराट ने अनुष्का को पहनाई एक करोड़ की अंगूठी, फाइनल करने में लगें इतने महीने

बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। इन्होने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्वीट पर दी। सभी लोग यह तो जानते थे कि यह दोनों एक दूसरे से बेइंतेहां प्यार करते हैं और बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन यह किसी को नहीं पता था कि यह दोनों 11 दिसम्बर के दिन एक दूसरे के होने जा रहे हैं। बता दे, कि 7 दिसंबर की रात को अनुष्का और विराट के परिवार के सदस्य इटली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उस वक्त किसी ने भी इस शादी पर कमेंट्स करने से मना कर दिया था।

शादी की बातें तो सबको ही पता है लेकिन अभी अभी एक खबर और वायरल हो रही है और वो है कि विराट ने जो अंगूठी अनुष्का को पहनाई है वो कोई आम अंगूठी नहीं है। इस अंगूठी को फाइनल करने में विराट को लगभग 3 महीने का समय लगा। अंगूठी में एक खास डायमंड लगाया गया है जिसको ऑस्ट्रिया के एक डिजाइनर ने डिजाइन किया है और इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

शादी की तस्वीरें तो पिछले दो दिनों से वायरल हो रही है अब दोनों की सगाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। जहां अनुष्का शर्मा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ अनुष्का के बालों में रेड रोज और बिंदी ने उनके चेहरे पर चार चांद लगा रहे है। वहीं अपने विराट कोहली नीले रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अनुष्का और विराट की की रिसेप्शन पार्टी मुंबई में 26 दिसम्बर और दिल्ली में 21 दिसम्बर के दिन होनी है।