IIFA 2024: धूम मचाने के लिए तैयार रेखा, 22 मिनट की परफार्मेंस, साथ होंगे 150 बैकग्राउंड डांसर्स

बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित और ग्लैमरस अवॉर्ड शो IIFA 2024 आज से शुरू हो गया है। अबू धाबी में 3 दिनों तक चलने वाले इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड सितारे भी पहुंच गए हैं। बीते रोज यहां शाहरुख खान की एंट्री ने लोगों का ध्यान खींचा।

अब रेखा भी IIFA 2024 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। यहां रेखा 22 मिनट की डांस पर्फोमेंस देने वाली हैं। इतना ही नहीं रेखा के पीछे 150 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स नजर आने वाले हैं। अवॉर्ड शो 27 सितंबर से शुरू होगा और 29 तक चलेगा। तीन दिनों के इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारे अपनी अदाओं का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं।

अपने समय की सुपरस्टार हीरोइन रहीं रेखा ने बॉलीवुड को कई शानदार और सुपरहिट फिल्मों से नवाजा है। कई फिल्मों में रेखा की एक्टिंग आज भी मिसाल के तौर पर देखी जाती है। रेखा के कई किरदार आज भी लोगों को भूले नहीं हैं। साल 2018 में IIFA अवॉर्ड में रेखा ने अपने सुपरहिट गाने 'प्यार किया तो डरना क्या' का प्रदर्शन किया था। इस डांस परफार्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस उम्र में भी रेखा की दीवानगी कम नहीं हुई है। अब रेखा अबू धाबी में 22 मिनट के डांस प्रदर्शन से एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले शाहरुख खान ने भी अबू धाबी में एंट्री ले ली है। शाहरुख खान का एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी सिक्योरिटी के साथ एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान को देखकर फैन्स भी काफी उत्साहित हो गए। अब अबू धाबी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। इस अवॉर्ड शो को लेकर बॉलीवुड सितारे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब यहां 3 दिनों तक जमकर धमाल देखने को मिलने वाला है।