ये रिश्ता क्या कहलाता है…सिर्फ सेकेट्ररी फरजाना ही जा सकती है रेखा के बेडरूम में! ऐसे हुआ खुलासा

80-90 के दशक में एक्ट्रेस रेखा ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना बना रखा था। तब रेखा ने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम किया। रेखा हर प्रकार के किरदार में आसानी से ढल जाती थीं। रोमांटिक, कॉमेडी या फिर एक्शन रेखा हर जोनर में फिट थीं। रेखा आज भले ही एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस का सबसे ज्यादा दिलचस्पी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर रहती है। अब रेखा से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। रेखा की बायोग्राफी लिखने वालीं राइटर यासिर उस्मान का दावा है कि वह कई सालों से अपनी सेक्रेटरी फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।

बॉलीवुड शादीज की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यासिर की लिखी किताब का उल्लेख किया गया है। इसमें रेखा की विवादास्पद जिंदगी को लेकर कई बातें लिखी गई हैं। इनमें से एक रेखा के रिलेशनशिप स्टेट्स पर भी है। यासिर के हिसाब से रेखा की रिलेशनशिप फरजाना के साथ है। फरजाना ही इकलौती शख्स है जिन्हें रेखा के बेडरूम में जाने की इजाजत है। किताब में दावा किया गया है कि रेखा और फरजाना का रिश्ता पिछले 30 सालों से है। फैंस यह बात जानने के बाद से बेचैन हैं और वे इसे पचा नहीं पा रहे।

अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा सबसे ज्यादा नाम

उल्लेखनीय है कि रेखा का नाम सबसे ज्यादा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा। रेखा-अमिताभ ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। विनोद मेहरा, विनोद खन्ना, संजीव कुमार सहित कई और एक्टर्स के साथ भी रेखा के अफेयर के चर्चे रहे। रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली। रेखा ने इसके बाद दूसरी शादी नहीं की। हालांकि आज भी रेखा की मांग में सिंदूर दिखाई देता है, लेकिन सच्चाई के बारे में किसी को पता नहीं है।