रवीना टंडन की दरियादिली ने जीता दिल, एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर को थमाई सोने की बाली; Video

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार रवीना टंडन आज भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से यंग अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। 52 साल की रवीना लगातार फिल्मों और ओटीटी पर एक्टिव हैं। जल्द ही वह अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं। लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म नहीं, बल्कि अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं।

फोटोग्राफर को गिफ्ट की सोने की बाली

सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी राशा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। जैसे ही मां-बेटी एयरपोर्ट पहुंचती हैं, पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं और पोज देने की गुजारिश करते हैं। रवीना और राशा खुशी-खुशी फोटो क्लिक करवाती हैं, लेकिन तभी एक फोटोग्राफर से रवीना पूछती हैं, कौन सी, ऊपर वाला? इस पर फोटोग्राफर भी जवाब देता है, ऊपर वाली। इसके बाद रवीना टंडन बिना किसी हिचकिचाहट के अपने कान से सोने की बाली निकालकर फोटोग्राफर को थमा देती हैं। उनका यह जेस्चर देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं।
रवीना की दरियादिली से फैन्स हुए खुश

रवीना टंडन की यह दरियादिली देखकर फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें गोल्डन हार्टेड क्वीन और सिंपल और ग्राउंडेड स्टार कह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बड़े दिल वाली लड़की। एक अन्य यूजर ने लिखा, जब आपकी परवरिश अच्छी होती है। वहीं कई लोगों ने कमेंट में रवीना को दयालु और बड़े दिल वाला बताया। बता दें, रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बड़ी एक फिल्में दी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के तीनों खान्स के साथ काम किया है। सलमान खान के साथ आज भी रवीना टंडन का अच्छा बॉन्ड है।