एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की जोड़ी को लेकर फैंस में हमेशा से काफी क्रेज रहा है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उन्होंने दोस्ती और प्यार के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए सगाई कर ली है। हालांकि ये बातें मीडिया में ही चल रही हैं और अभी तक कपल ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वैसे दोनों अलग-अलग मौकों पर एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते जरूर नजर आए। इस बीच रश्मिका ने संकेत दिया कि इन अटकलों में कुछ सच्चाई हो सकती है। ‘थामा’ मूवी की एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रश्मिका से सगाई की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि सभी को इसके बारे में पता है…
यह रिपोर्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और रश्मिका के फैंस अलग-अलग तरह से अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। पिछले दिनों ‘द गर्लफ्रेंड’ के ट्रेलर लॉन्च पर निर्माता अल्लू अरविंद ने रश्मिका को मजाक में चिढ़ाते हुए कहा कि विजय फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होंगे। इस पर भीड़ ने तालियां बजाईं और रश्मिका की मजेदार रिएक्शन ने सगाई की अटकलों को और हवा दे दी, क्योंकि वह मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं। इसके अलावा रश्मिका को पिछले दिनों गैलाटा प्लस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान भी जब बधाई दी गई, तो वह पहले तो हैरान रह गईं।
उन्हें लगा कि यह उनकी नई परफ्यूम लाइन के बारे में है। इंटरव्यूअर ने शरारत से पूछा, या कुछ और है? इस पर रश्मिका बोलीं, नहीं, नहीं, और फिर हंसते हुए कहा, दरअसल, बहुत कुछ हो रहा है इसलिए मैं आपकी सभी बधाई स्वीकार करूंगीं।” रश्मिका और विजय से लंबे समय से उनके रिश्ते के बारे में पूछा जा रहा है, लेकिन वे हर बार टालमटोल जवाब देते हैं। गौरतलब है कि रश्मिका और विजय लंबे समय से टॉलीवुड की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है। उन्हें ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) मूवी में साथ देखा गया। रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिवाली के मौके पर आयुष्मान खुराना संग रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ रिलीज हुई थी।
शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीजएक्ट्रेस शहनाज गिल सहित उनकी आगामी फिल्म 'इक कुड़ी' की स्टार कास्ट ने सोमवार (27 अक्टूबर) को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुरुद्वारा के सामने दोनों हाथ जोड़े नतमस्तक होती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सूट में सादगी भरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और मैचिंग दुपट्टा सिर पर ओढ़ा हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर कर शहनाज ने कैप्शन में लिखा, “श्री गुरु रामदास जी..” शहनाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम अपनी फिल्म के लिए वाहे गुरु का आशीर्वाद लेने गुरु की नगरी आए हैं।
हमारी फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और हमें उम्मीद है कि यह सुपर-डुपर हिट साबित होगी। पंजाब के लोग बेहद प्यारे हैं। मैं पहले भी यहां आ चुकी हूं और अब मेरा भाई भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है। मैं चाहती हूँ कि सभी पंजाबी उसका समर्थन करें - वह हमारे घर का बेटा है। ‘इक कुड़ी’ 1950 से 2025 तक की कहानी दर्शाती है, इसलिए दर्शकों को कई रंग और भावनाएं देखने को मिलेंगी। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है और यह पूरी तरह से पंजाबी माहौल को दर्शाती है।
जब दर्शक इसे देखेंगे, तो उन्हें लगेगा कि यह पंजाब की मिट्टी से जुड़ी एक कहानी है। फिल्म पहले 19 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। पंजाबी फिल्म उद्योग के कई कलाकारों ने इस प्रोजेक्ट पर शुरुआत से ही काम किया है। हमारी पूरी टीम ने पूरे मन से काम किया है ताकि पंजाबी सिनेमा एक नई ऊंचाई पर पहुँच सके। एक निर्माता के रूप में यह मेरी पहली फिल्म है। मैं एक युवती और शादी के दौरान उसके सामने आने वाली चुनौतियों पर आधारित एक महिला-केंद्रित कहानी को फाइनेंस करके बेहद खुश हूं।