2 News : विजय-रश्मिका को साथ देख फिर से शुरू हुईं अटकलें, सेट पर वापसी के लिए तैयार है यह दिग्गज डायरेक्टर

इस समय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा दोनों के ही सितारे चरम पर हैं। उनकी फिल्में अच्छा कारोबार कर रही हैं। साथ ही फैंस इस जोड़ी पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। दोनों के अफेयर को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक सार्वजनिक तौर पर इस बारे में कुछ भी नहीं बोला है। हालांकि उन्हें कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ देखा जा चुका है। वे अक्सर एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते हैं और प्यार को लेकर कोई कमेंट नहीं करते। इस बीच एक बार फिर से उनके रिश्ते को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो गया है। उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस दौरान विजय को रश्मिका का खास ध्यान रखते हुए भी देखा जा सकता है। दरअसल रविवार (17 अगस्त) को न्यूयॉर्क में 43वें इंडिया डे परेड में रश्मिका और विजय साथ ही शामिल हुए। उन्हें स्पॉट करने के बाद डेट करने की अफवाहें सामने आने लगीं। यह जोड़ी चर्चा का विषय तब बनी, जब उन्हें इवेंट के दौरान एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया। कैमरे में यह क्यूट मोमेंट कैद हुआ। बस पर चढ़ते विजय और रश्मिका ने भारतीय झंडा लहराया। इस मौके पर इकट्ठा हुए लोगों का भी दोनों ने साथ में मिलकर अभिवादन किया। विजय शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे जबकि रश्मिका लाल साड़ी में कहर बरपाती नजर आईं।

'गीत गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम करने के बाद अब रश्मिका व विजय फिल्ममेकर राहुल संकृत्यायन की 'VD 14' में फिर साथ काम करेंगे। हाल के इंटरव्यू में दोनों ने अलग-अलग कबूल किया कि वे सिंगल नहीं हैं, लेकिन अपनी रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। बता दें साल 2023 के अंत में रिलीज हुई ‘एनिमल’ मूवी के प्रमोशन के दौरान भी कई बार रिपोर्टर्स रश्मिका से विजय के साथ रिश्ते को लेकर सवाल पूछते थे लेकिन वह हर दफा इनका जवाब टाल जाती थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका आखिरी बार फिल्म 'कुबेरा' में दिखाई दीं। इस मूवी में धनुष अहम रोल में थे। दूसरी ओर, विजय हाल ही में रिलीज स्पाई थ्रिलर फिल्म 'किंगडम' में नजर आए।
करण जौहर ने खुद की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा लंबा-चौड़ा नोट

फिल्ममेकर करण जौहर पिछले 3 दशक से लोगों का मनोरंजन करते आए हैं। अब वे वापसी को तैयार हैं। इस बारे में करण ने रिएक्ट किया है और बताया है कि आखिर वे किस तरह की फिल्म लेकर आने वाले हैं। करण ने सोशल मीडिया पर समंदर किनारे से अपने डे आउट की फोटो शेयर की हैं। इसमें वे व्हाइट आउटफिट में अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं और कूल लग रहे हैं। इसी के साथ करण ने लिखा, “ये सूरज, ये समंदर और ये साफ-सुथरा नजारा। पिछला साल आत्ममंथन, पुनर्मूल्यांकन और संकल्पों का रहा।

ये ऐसा लगा जैसे कि मेरे जीवन के उदय का 2.0 वर्जन है। यहां आपको एहसास होता है कि आखिर आपके पास असल में क्या है और आप धीरे-धीरे उसमें भावनात्मक रूप से सम्मिलित हो जाते हैं। 2026 वो साल है जब मैं सेट पर वापसी करने जा रहा हूं। ये वादा मैंने खुद अपने आप से किया है। क्योंकि ये एक ऐसी स्पेस नहीं है जो मुझे खुशी देती है बल्कि इसलिए भी क्योंकि यही तो मेरे जीवन का एकमात्र पैशन है। सभी शर्तों के साथ एक बढ़िया ओल्ड फैशन्ड फिल्में बनाना। ये तो मेरे DNA में है तो भला मैं इससे क्यों भागूंगा।

जो मैंने ऊपर लिखा है वो आपको कई सारे ख्यालों का मिश्रण लग सकता है लेकिन मैं अपने विचारों को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हूं। सिर्फ ये पल ही नहीं ये पूरा दिन ही मुझमें समा सा गया है। सभी को ढेर सारा प्यार।” बता दें करण ने डायरेक्टर के रूप में अब तक 8 फिल्में ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माई नेम इज खान’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘बॉम्बे टाकीज’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनाई हैं और सभी सफल रहीं। उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी जैसे सितारे थे।