सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने पूरी दुनिया में अपनी आवाज और अंदाज का जादू चलाया है। वे बॉलीवुड की फिल्मों के साथ म्यूजिक एल्बम के ढेरों लोकप्रिय और सुपरहिट गाने गा चुके हैं। हनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है। इस बीच हनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हनी को राष्ट्रीय लोक अदालत से बड़ी राहत मिली है। मोहाली कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने हनी के ‘मखना’ गाने में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर की गई FIR को भी रद्द कर दिया है।
इस मामले में रद्दीकरण रिपोर्ट भी दाखिल कर दी गई है। बता दें कि साल 2018 में पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी और एएसआई लखविंदर कौर ने गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों को सच साबित करते हुए एक एफआईआर दर्ज कराई थी। मनीषा ने इस साल अपना बयान दर्ज कराया और कहा कि अगर इस मामले में रद्दीकरण रिपोर्ट दर्ज की जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस मामले की सुनवाई के बाद पीठासीन अधिकारी अनीश गोयल ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट और शिकायतकर्ताओं की सहमित को देखते हुए FIR रद्द करने का आदेश दे दिया है।
कोर्ट के इस आदेश के बाद अब हनी के खिलाफ चल रहा ये मामला आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। इस मामले को लेकर साल 2019 में FIR दर्ज कराई गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद गाने के बोल को लेकर खूब हल्ला मचा था। पंजाब महिला आयोग ने इस गाने के बोलों पर आपत्तिजनक सामग्री का हवाला देते हुए इस पर बैन लगाने की सिफारिश भी की थी। बता दें 'मखना' को दिसंबर 2018 में टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। इसमें हनी के साथ नेहा कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी थी। इस गाने के बोल खुद हनी ने ही लिखे थे। हनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके गाए ‘लुंगी डांस’, 'चार बोतल वोदका', 'दिल चोरी', 'ब्लू आईज', 'लव डोज', 'आंखों-आंखों', 'देशी बीट', 'हाई हिल्स' गाने काफी पसंद किए गए हैं।
इटली में चल रही है ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग, शाहिद और कृति के साथ रश्मिका भी हैं मूवी मेंसाल 2012 में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की त्रिकोणीय प्रेम कहानी 'कॉकटेल' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब डायरेक्टर होमी अदजानिया इस फिल्म का सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ लेकर आ रहे हैं। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिकाएं हैं। तीनों सितारे पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। हालांकि कृति और शाहिद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में काम कर चुके हैं।
फिल्म की शूटिंग फिलहाल इटली की खूबसूरत गलियों और सड़कों पर चल रही है। वहीं से कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) क्लिप्स लीक हो चुकी हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में शाहिद लाल-सफेद प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं, जबकि कृति फ्रिंज स्कर्ट और कलरफुल बिकिनी टॉप में स्टनिंग लग रही हैं। दोनों सड़क किनारे इमोशनल सीन शूट कर रहे हैं।
रश्मिका की कुछ फोटो भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें वे ऑरेंज ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनका नया हेयरकट और ट्रेंडी लुक सबका ध्यान खींच रहा है। रश्मिका एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह अगले साल की पहली तिमाही में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।