स्टेडियम में एक-दूसरे को लिपलॉक करते दिखे रणवीर-अर्जुन! फैंस को नागवार गुजरी यह हरकत, Video…

एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों गुंडे फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। इसमें दोनों की बॉन्डिंग पसंद की गई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद से दोनों में घनिष्ठता बढ़ गई। दोनों ही जॉली नेचर के हैं और जब भी मिलते हैं ढेर सारी मस्ती करते हैं।

आज हम इनकी बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इन दिनो एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर और अर्जुन एक-दूसरे को लिपलॉक करते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर और अर्जुन अक्सर स्टेडियम में फुटबॉल के फ्रेंडली मैच खेलने जाते हैं। ये वीडियो भी उसी समय का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि रणवीर-अर्जुन के पास कई लोग खड़े हैं। रणवीर एक बेंच पर लेटे हुए हैं तो अर्जुन उनके ऊपर दिख रहे हैं।

दोनों एक्टर्स को किया जा रहा है ट्रोल

रणवीर ने अर्जुन को बाहों में जकड़ा है। बेंच से उठने के बाद भी दोनों लिपटे नजर आते हैं। रणवीर, अर्जुन के गाल पर भी किस करते हैं। अर्जुन ब्लैक आउटफिट में हैं तो रणवीर ने नियोन जर्सी पहनी हुई है और चोटी बना रखी है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर किया है। कई फैंस को रणवीर-अर्जुन की यह हरकत अखर रही है। वे अपनी प्रतिक्रियाएं देकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दोनों को भला-बुरा कहते हुए ट्रोलिंग की जा रही है।

जानें-रणवीर और अर्जुन के आगामी प्रोजेक्ट

दोनों कलाकारों के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी फिल्म 83 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके अलावा रणवीर जयेशभाई जोरदार, चिरकुट, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में नजर आने वाले हैं। अर्जुन की बात करें तो उनकी फिल्म भूत पुलिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। इसमें अर्जुन के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी हैं। अर्जुन, मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न में भी दिखेंगे।