बुर्ज खलीफा पर ‘83’ का ट्रेलर देख अभिभूत हुए रणवीर-दीपिका, गाने पर झूमते वरुण ने नताशा को किया Kiss

बॉलीवुड का स्टार कपल एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘83’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें रणवीर जहां महान ऑलराउंडर व कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमा भाटिया का रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए यह दुबई पहुंचा। वहां दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर ’83’ का मोंटाज दिखाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दुबई में मौजूद एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बुर्ज खलीफा पर चलाए जा रहे ट्रेलर के दौरान रणवीर और दीपिका का रिएक्शन रिकॉर्ड किया गया है।

दोनों ही दृश्य देखकर मंत्रमुग्ध नजर आए। कपिल और उनकी पत्नी रोमी भी वहां मौजूद थीं। अंत में डायरेक्टर कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, रणवीर, दीपिका और पूरी टीम ने फिल्म के लिए चीयर किया। दीपिका लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं, तो वहीं रणवीर गोल्डन चमकीले कपड़े पहने हुए हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू और साहिल खट्टर सहित कई स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को कोविड-19 महामारी के कारण देर से रिलीज किया जा रहा है।


वरुण ने ‘तेरी भाभी खड़ी है’ गाने पर किया परफॉर्म, वीडियो शेयर

एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी नताशा दलाल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वरुण पत्नी के साथ 'तेरी भाभी खड़ी है' गाने पर परफॉर्म करने के साथ किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वरुण वाइट टी शर्ट में हैं। वे अपनी फिल्म 'कुली नंबर-1' के गाने 'तेरी भाभी खड़ी है' पर परफॉर्म करते हैं। इस बीच जैसे ही नताशा की एंट्री होती है वरुण उन्हें किस कर लेते हैं। बैकग्राउंड में क्रिसमस ट्री दिख रहा है।

वरुण ने कैप्शन लिखा, ‘मुझे नताशा आईएल को बताना पड़ा इसे किसी और के साथ शूट करें ताकि वह ऐसा करने के लिए सहमत हो जाए। हो सकता है कि वह मेरे साथ एक और रील कभी न करे, लेकिन वह जानती है कि मुझे यह गाना कितना पसंद है और मैं कितना खुश हूं कि यह पूरे एक साल बाद ट्रेंड कर रहा है।' वीडियो पर सारा अली खान ने कई हार्ट इमोजी, फायर और कई फेस इमोजी शेयर किए। एक्ट्रेस मौनी रॉय, सोफी चौधरी और मनीष पॉल ने कमेंट कर वीडियो लाइक किया।