बॉलीवुड की प्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें अपनी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जिसने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में खुशी की लहर दौड़ा दी। नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आमतौर पर सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर करते हैं, लेकिन रानी मुखर्जी किसी भी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नहीं हैं। हाल ही में एक इवेंट में रानी ने फैंस के सामने इसका कारण साझा किया।
रानी मुखर्जी का सोशल मीडिया से दूरी बनाने का कारणइवेंट में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सोशल मीडिया पर हैं, तो रानी मुखर्जी ने साफ कहा, “नहीं, मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं।” जब उनसे इसके पीछे की वजह पूछी गई, तो उन्होंने खुलकर बताया कि उनके पति नहीं चाहते कि उनकी तस्वीरें या पहचान सोशल मीडिया पर आए। रानी ने कहा, “मेरे पति चाहते हैं कि उन्हें देखा न जाए और मैं अपने फैंस को किसी भी तरह की परेशानी में नहीं डालना चाहती। अगर कोई मुझसे पूछे कि आपके पति की फोटो क्यों नहीं है, तो मैं नहीं चाहती कि उन्हें कोई परेशानी हो।”
पैपराजी को बुलाने का सवालइवेंट में उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह कभी पैपराजी को कॉल करके कहती हैं कि वे उन्हें किसी रेस्टोरेंट में क्लिक करें। इस पर रानी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “हे भगवान, बिल्कुल नहीं। यह मेरे लिए बहुत पर्सनल है। मैं अपने पर्सनल स्पेस का बहुत ख्याल रखती हूं।”
फिल्मों से दूरी, फैंस की बेसब्रीरानी मुखर्जी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। उनका हालिया काम ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ साल 2023 में रिलीज़ हुआ था। हालांकि फिल्मों से ब्रेक के बावजूद उनके फैंस हमेशा उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। रानी की इस बातचीत ने उनके निजी जीवन और सोशल मीडिया से दूरी के प्रति फैंस की समझ को और बढ़ा दिया है।