भोजपुरी सिनेमा की दमदार अदाकारा रानी चटर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। खासकर यूपी और बिहार के दर्शकों के दिलों में उन्होंने अपनी खास जगह बनाई है। उनकी हर झलक फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होती। यही वजह है कि रानी लगातार अपने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
देसी अंदाज़ में बिखेरा जलवारानी चटर्जी का जो लेटेस्ट रील वीडियो सामने आया है, उसमें वो देसी लुक में साड़ी पहनकर बेमिसाल अंदाज़ में डांस करती नजर आ रही हैं। उनका हर स्टेप फैंस को दीवाना बना रहा है। रानी जिस लता मंगेशकर के क्लासिक गाने पर कमर मटका रही हैं, वह वीडियो देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। उनका ये दिलकश अंदाज़ और सादगी से भरा अभिनय, दोनों ही लोगों के दिलों पर सीधा असर कर रहा है।
इंटरनेट पर फिर मचाई हलचलरानी चटर्जी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में उनका अंदाज़ इतना आकर्षक है कि फैंस लगातार कमेंट्स और लाइक्स की बरसात कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखकर कई फैंस ने लिखा, आपने तो आज का दिन बना दिया, वहीं कुछ ने कहा, आपकी हर अदा जानलेवा है!
भोजपुरी इंडस्ट्री की बेमिसाल रानीरानी चटर्जी पिछले कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उन्होंने तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और हर बार अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया है। चाहे एक्शन हो, रोमांस हो या डांस – रानी हर रूप में दर्शकों की फेवरेट बन चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंगरानी की इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग 2.2 मिलियन के पार पहुंच चुकी है। वो हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए कुछ न कुछ नया शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी बताती है कि वो सिर्फ भोजपुरी की ही नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया की भी क्वीन हैं।
टीवी और ओटीटी पर भी छाया रानी का जादूभोजपुरी फिल्मों के अलावा रानी चटर्जी ने टीवी और ओटीटी पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। खासकर वेब सीरीज 'मस्तराम' में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों को खूब पसंद आया। इससे साफ है कि रानी अब मल्टीप्लेटफॉर्म स्टार बन चुकी हैं, और उनका क्रेज सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं रहा।