साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी दिलचस्पी रहती है। अब विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीडी 12’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आ रही है, जिसके अनुसार रणबीर कपूर इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देंगे। इस फिल्म का टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं। सोर्स के मुताबिक रणबीर फिल्म के टीजर में अपनी आवाज देने वाले हैं।
रणबीर वॉयस ओवर कर चुके हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग 7 फरवरी को ही मुंबई में की गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। गौतम तिन्नानुरी की डायरेक्शन में बन रही यह मूवी एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें विजय एक पुलिस अफसर के रूप में दिखेंगे। ‘वीडी 12’ इसी साल रिलीज होगी, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। पिछले साल जुलाई में इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो गई थी। ये फोटो आउटडोर शूटिंग के दौरान ली गई थी।
‘अर्जुन रेड्डी’ करने के बाद विजय अब फिर किसी एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। विजय रफ लुक में दिखेंगे। टीजर के साथ फिल्म का टाइटल भी बताया जाएगा। विजय ने साल 2022 में बॉलीवुड में ‘लाइगर फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इसमें लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
दूसरी ओर, रणबीर की पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में आई ‘एनिमल’ थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए से ज्यादा बटोरे। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट मूवी है। रणबीर इन दिनों फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही उनके पास संजय लीला भंसाली की मूवी ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें आलिया भट्ट व विकी कौशल भी उनका साथ देंगे।
पिछले महीने रिलीज हुई थी ‘पाताल लोक 2’ वेब सीरीज, जयदीप ने निभाया है ‘हाथीराम’ काकिरदारएक्टर जयदीप अहलावत ने अब तक जिन भी प्रोजेक्ट में काम किया है, अपने अभिनय के लिए तारीफ पाई है। उन्हें कुछ साल पहले 'पाताल लोक' वेब सीरीज में 'हाथीराम' के रोल में खूब पसंद किया गया। जयदीप पिछले महीने आई 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन के साथ ‘इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी’ के रूप में लौट आए। शो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ। 'पाताल लोक 2' की रिलीज के आस-पास प्रसारित एक सोशल मीडिया पोस्ट और कई समाचार रिपोर्टों में दावा किया गया कि जयदीप ने फीस 50 गुना बढ़ा दी है।
ऐसी ही एक पोस्ट में लिखा था, “जयदीप अहलावत ने पाताल लोक सीजन 1 के लिए 40 लाख चार्ज किए थे, लेकिन सीजन 2 के लिए इसे बढ़ाकर 20 करोड़ कर दिया।” अब एक इंटरव्यू में जयदीप के सामने इसका जिक्र किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अरे यार इतना था तो मुझे बता तो देते। मैं कुछ कर लेता इस पैसे का। है कहां ये पैसा, गया कहां? जयदीप के इस बयान से समझा जा सकता है कि उन्होंने इन बातों को अफवाह बताया है।
एक अन्य रिपोर्ट में जयदीप ने कहा कि 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन में उनकी फीस पहले सीजन से ज्यादा थी क्योंकि एक एक्टर की फीस समय और लोकप्रियता के साथ बढ़ती है। उल्लेखनीय है कि जयदीप करीब 20 साल पहले भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) में शामिल हुए थे। विजय वर्मा, सनी हिंदुजा, राजकुमार राव और प्रभात उनके साथी थे। हाल ही इन सभी की तस्वीर वायरल हुई थी।