'जब राहा 20 साल की होगी मैं 60 का हो जाऊंगा...', रणबीर कपूर को सता रही इस बात की चिंता

बेटी राहा के जन्म के बाद से रणबीर कपूर को एक बड़ी चीज का डर सताने लगा है। लेटेस्ट इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपने इस डर का खुलासा भी किया है।दरअसल, रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर पिता बनने के बाद बदलती लाइफ पर बात कर रहे हैं। जब रणबीर से पूछा गया कि बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदला है। इसके जवाब में वो कहते हैं, मैं सोच रहा हूं कि मुझे इतना वक्त क्यों लगा। मुझे पहले ही पिता बन जाना चाहिए था।

इसके बाद उन्होंने अपने एक डर के बारे में बात करते हुए कहा कि जब राहा की होगी, तो तब वो 60 साल के हो चुके होंगे। रणबीर कहते हैं, क्या मैं उनके साथ फुटबॉल खेल पाऊंगा? उनके साथ भाग पाऊंगा? रणबीर का कहना है कि ये वो खुशी है, जिसका उन्होंने कभी अनुभव नहीं किया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स हैं। जाहिर सी बात है कि ये दोनों काम में भी काफी बिजी रहते हैं। वहीं अब सवाल ये है कि बेटी होने के बाद कपल अपनी लाइफ को कैसे मैनेज कर रहा है। इस पर वो कहते हैं कि आलिया और वो एक-दूसरे के काम को बराबर महत्व देते हैं। रणबीर का कहना है कि वो सिर्फ 180 या 200 दिन काम पर जाते हैं। वहीं आलिया उनसे ज्यादा काम करती हैं। इसलिये आलिया, रणबीर से ज्यादा बिजी रहती हैं।रणबीर कहते हैं कि माता-पिता बनने के बाद इंसान पहले से ज्यादा समझदार हो जाता है। चीजों को ज्यादा नजदीक से समझने की कोशिश करता है।

बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर 2022 को बिटिया का जन्म हुआ। बेटी का नाम राहा नीतू कपूर ने दिया। इसी साल आलिया-रणबीर ने मुंबई में शादी रचाई थी।