सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह आर्यन का डायरेक्टर के रूप में पहला प्रोजेक्ट है। इसकी काफी तारीफ हो रही है। इस बीच सीरीज को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। इसमें एक्टर रणबीर कपूर के एक विवादित सीन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने आपत्ति जताई है। सीरीज के एक एपिसोड में रणबीर कैमियो रोल में नजर आते हैं, जिसमें वे वेप (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) का इस्तेमाल करते दिखते हैं।
अब इसी सीन को लेकर आयोग ने रणबीर और सीरीज के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आयोग ने इसे 'युवाओं को प्रभावित करने वाला कंटेंट' करार दिया है। आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर ऐसे सीन पर रोक लगाने की मांग की है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक हो सकते हैं। इसके साथ ही NHRC ने मुंबई पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखकर रणबीर, शो के प्रोड्यूसर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ 'इलेक्ट्रिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019' के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है।
बता दें शो के एक सीन में फिल्ममेकर करण जौहर, अन्या सिंह के किरदार को रणबीर से मिलवाते हैं। रणबीर अपने असली नाम और अंदाज में दिखाई देते हैं। रणबीर, अन्या से वेप मांगते हैं और वेपिंग करते दिखाई देते हैं। सीन में कोई चेतावनी या डिस्क्लेमर नहीं दिया गया। ऐसे में रणबीर और शो के मेकर्स व नेटफ्लिक्स के खिलाफ एक्शन हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इस सीरीज में सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, ऑरी, शनाया कपूर, सारा अली खान, राजकुमार राव और एसएस राजामौली समेत कई सितारों ने कैमियो रोल किया है। लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल और सहर बंबा के लीड रोल हैं।
अपने कुकिंग व्लॉग के लिए रिद्धिमा कपूर साहनी के घर पहुंचीं फराह खानदिग्गज फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने नए कुकिंग व्लॉग में कुक दिलीप के साथ रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के दिल्ली स्थित घर पहुंचीं। फराह ने फैंस को रिद्धिमा के आलीशान घर की सैर कराई। इस दौरान रिद्धिमा ने रणबीर-आलिया के नए घर को लेकर भी बात की। फराह व दिलीप जैसे ही रिद्धिमा के घर पहुंचते हैं, वह दोनों का स्वागत करती हैं। इसके बाद वह फराह को बताती हैं कि इस बंगले में उनका अलग फ्लोर है, जहां उनके गेस्ट आते हैं और उन्हें वहां लेकर जाती हैं।
इसी दौरान फराह, रिद्धिमा से पूछती हैं कि क्या रणबीर के नए बंगले में भी उनका अलग फ्लोर है। इस पर रिद्धिमा बताती हैं कि उनका बंगले में अलग फ्लोर नहीं है, लेकिन अलग रूम जरूर मिला है। रिद्धिमा ने बताया कि उन्हें मां नीतू कपूर के फ्लोर में अलग रूम मिला है। सिर्फ उन्हें ही नहीं, मेरी बेटी समारा का भी अलग कमरा है। मेरी मां हमें अपने नजदीक रखना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपने फ्लोर में हमें रूम दिए हैं।
मैं मां के बेहद करीब हूं और दिल्ली में होने पर उन्हें बहुत याद करती हूं। हमें उन्हें पैम्पर करना बहुत पसंद है, इसलिए हम उन्हें बाहर लेकर जाते हैं, हम साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। उल्लेखनीय है कि रिद्धिमा कुछ समय पहले करण जौहर के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के साथ डेब्यू कर चुकी हैं और इसके बाद से ही अपने अंदाज, लाइफस्टाइल और लग्जरी को लेकर सुर्खियों में हैं।