मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लंबे वक्त से दुबई में रह रहीं राखी अब वापस भारत लौट आई हैं और आते ही मीडिया की नज़रों में छा गईं। हाल ही में उन्हें टीवी सीरियल बालिका वधू फेम अविका गोर और उनके पार्टनर मिलिंद चंदवानी की शादी में देखा गया, जहां उनका लुक और स्टाइल सबके लिए चर्चा का विषय बन गया।
बदले हुए अंदाज़ में नजर आईं राखी सावंत
इस बार राखी का लुक इतना अलग था कि फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाए। उन्होंने ब्लैक शिमरी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने हैवी नेकलेस, बड़े झुमके और मांग टीका कैरी किया। उनका हेयरस्टाइल भी अलग था—कर्ली हेयर में राखी काफी स्टाइलिश नजर आईं। उनके बदले हुए लुक और ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को चौंका दिया।
डांस और फनी अंदाज़ ने खींचा ध्यानशादी के जश्न में राखी सावंत ने जमकर ठुमके लगाए। उनका डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पैपराज़ी को पोज़ देने के साथ-साथ उन्होंने अपना मज़ेदार अंदाज़ भी दिखाया। उन्होंने मज़ाक करते हुए कहा—“मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उन्होंने मरने से पहले एक चिट्ठी छोड़ी थी, जिसमें लिखा था कि मेरे असली पापा डोनाल्ड ट्रंप हैं।” उनका ये बयान सुनकर वहां मौजूद लोग हंसी रोक नहीं पाए।
इंडिया से लगाव, दुबई में नई जिंदगीराखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें भारत से हमेशा बेहद प्यार मिला है और यहां की इज्ज़त कहीं और नहीं मिल सकती। उन्होंने आगे कहा—“शादी का माहौल है, मैं खुश हूं। इस चैनल ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। बिग बॉस समेत कई शोज़ ने मेरी पहचान बनाई। काफी समय बाद इंडिया आई हूं और यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। ऊपर से हमारी टीम भी मैच जीत गई, सो खुशी डबल हो गई।”
हालांकि अब राखी दुबई में शिफ्ट हो चुकी हैं और वहां की नागरिक भी बन गई हैं। उन्होंने गर्व से बताया कि उन्हें गोल्डन वीज़ा मिल चुका है और अब उनकी लाइफ का नया अध्याय वहीं से शुरू हुआ है।