राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

राजकुमार राव एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। बरेली की बर्फी के बाद अब वो अपनी नई फिल्म न्यूटन लेकर आ रहे हैं। यूट्यूब पर इसे Eros Now के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है।

न्यूटन के ट्रेलर के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। राजकुमार राव ने फिल्म में 'न्यूटन' नाम के एक शख्स का किरदार निभाया है जो नक्सली क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना चाहता है। इस पॉलीटिकल ब्लैक कॉमेडी फिल्म को 'सुलेमानी कीड़ा' का निर्देशन कर चुके अमित मसुरकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म को बर्लिने फिल्म फेस्टिवल में फोरम सेक्शन में आर्ट सिनेमा का अवॉर्ड भी मिल चुका है। फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।