कॉमेडियन राजीव ठाकुर को कपिल शर्मा के शो से खास पहचान मिली है। राजीव ने अब कपिल के टेंशन और सुनील ग्रोवर के साथ विवाद के बारे में बात की है। राजीव ने कपिल का बचाव किया है। राजीव का मानना है कि कपिल पर हमेशा बेहद रहता है और उनमें कोई अहंकार नहीं है। राजीव ने कहा कि कपिल पर हमेशा बेहतर करने का दबाव होता है। इसके बाद भी वे हमेशा प्रोफेशनल बने रहते हैं। वह बहुत दबाव में है और लोग इसे नहीं समझते हैं। 2 से 2.5 घंटे लंबी स्क्रिप्ट कौन याद कर सकता है? लेकिन वे कभी भी लड़खड़ाये नहीं, एक बार भी नहीं।
वे अपनी हर एंट्री में एक पंच ऐड करते हैं। इसके अलावा वे स्टेज पर मेहमानों का वेलकम करते हैं। उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराते हैं। शो पर काम करने के लिए चैनल की क्रिएटिव टीम के साथ बैठना होता है। हर एक्टर के ईगो का भी उन्हें ख्याल रखना होता है। अगर शो 10-12 सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है, तो यह उनके प्रयास और कड़ी मेहनत की वजह से है। यह अहंकार की बात नहीं है। अगर मैं उनके जितना मशहूर हो गया, तो मैं भी अपना दिमाग खो सकता हूं।
राजीव ने कपिल और सुनील के बीच की लड़ाई पर कहा कि कौन नहीं लड़ता? यदि उनकी लड़ाई इतनी गंभीर थी, तो वे आज भी एक साथ कैसे मिल-जुलकर शूटिंग कर रहे हैं? पैसा आपको एक साथ काम करने पर मजबूर कर सकता है, लेकिन अगर आप सेट पर माहौल देखेंगे तो आप देखेंगे कि वे वास्तव में एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। शूटिंग के बाद भी वे साथ बैठते हैं। उल्लेखनीय है कि कपिल से अनबन के बाद सुनील कई सालों तक उनके शो से दूर हो गए थे। हालांकि सुनील पिछले साल वापसी कर चुके हैं और कपिल के साथ फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।
चंडीगढ़ में एक शो में परफॉर्मेंस देने वाले थे पंजाबी सिंगर हार्डी संधूपंजाबी सिंगर हार्डी संधू को लेकर एक ऐसी खबर है, जो उनके फैंस को परेशान करेगी। कहा जा रहा है कि हार्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हार्डी चंडीगढ़ में 34 सेक्टर के फैशन शो में परफॉर्मेंस देने वाले थे लेकिन अचानक पुलिस ने इसमें खलल डालते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जो निश्चित तौर पर शॉकिंग रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है रिपोर्ट्स के मुताबिक शो शुरू होने से पहले रिहर्सल के दौरान पुलिस वहां पहुंचकर हार्डी को हिरासत में ले गई।
कहा जा रहा है कि परमिशन वेरीफाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि प्रशासन से बिना अनुमति लिए हार्डी इस शो को आयोजित कर रहे हैं। हालांकि शो के आयोजककर्ता ने पुलिस को परमिशन लेटर दिखाया जिसके बाद हार्डी को रिहाई दे दी गई। पुलिस के मुताबिक हार्डी के डिटेन को लेकर परमिशन लेटर आया था और इसमें फैशन और म्यूजिक लिखा था जबकि म्यूजिक में ही सिंगिंग होता है।
इस वजह से जांच के बाद पुलिस ने पंजाबी सिंगर को छोड़ दिया। बता दें हार्डी को साल 2013 में ‘सोच’ गाने से पहचान मिली थी। उनके हिट गानों में ‘नाह’, ‘बैकबोन’, ‘क्या बात है’, ‘बिजली बिजली’ और ‘तितलियां वर्गा’ शामिल हैं। हार्डी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर मदनलाल का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी।