
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी-अपनी फिल्मों के कारण तो सुर्खियों में रहते ही हैं, साथ ही उनकी प्यारी बिटिया राहा कपूर भी उन्हें लाइमलाइट में रखती हैं। दरअसल राहा इतनी क्यूट है कि फैंस और मीडिया लगातार उनके बारे में जानने को लालायित रहते हैं। वह जहां भी दिख जाती हैं वहीं आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। इस बीच एक बार फिर से लोगों को राहा की प्यारी झलक देखने को मिली। दरअसल रणबीर शनिवार (30 नवंबर) को आलिया और राहा संग अपनी टीम मुंबई एफसी का फुटबॉल मैच देखने गए थे।
स्टेडियम में राहा मां संग खूब मस्ती करती नजर आईं। राहा पापा संग ट्विनिंग करती दिखीं। राहा ने ब्लू कलर की जर्सी के साथ डेनिम कैरी की थी। जर्सी पर उनका नाम और 6 नंबर प्रिंट था। बता दें राहा का जन्म 6 नवंबर को हुआ था। रणबीर ने नीली जर्सी और जींस पहनी थी। साथ ही एक ब्लैक कलर की कैप सिर पर लगा रखी थी। आलिया व्हाइट टैंक टॉप, ब्लैक जिपर और जींस में जंच रही थीं। इस दौरान राहा ने पूरी महफिल लूट ली। राहा की मासूमियत सबका दिल जीत लिया। राहा को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
रणबीर और आलिया को अपनी टीम के लिए चीयर करते देखा गया, जबकि राहा मुस्कुरा रही थीं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल क्रिसमस पर रणबीर-आलिया ने पहली बार आलिया का चेहरा दिखाया था। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार ‘जिगरा’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। रणबीर की पिछली फिल्म पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रणबीर और आलिया दोनों फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं।
सिंगर दुआ लीपा ने मुंबई में दी शानदार प्रस्तुति, झूम उठे फैंस और सेलेब्रिटीसिंगर दुआ लीपा पूरी दुनिया में मशहूर हैं। दुआ ने शनिवार (30 नवंबर) को मुंबई में परफॉर्म किया। इस लाइव कॉन्सर्ट में अंबानी परिवार के लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की। इनमें मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल, एक्ट्रेस नेहा शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए थे।
परफॉर्मेंस में सुपरस्टार शाहरुख खान के गाने को दुआ के गाने के साथ जोड़ा गया था। जब वहां मौजूद लोगों ने इस पर गौर किया तो वे सभी खुशी से झूमने लगे। दुआ के गाने ‘लेविटेटिंग’ के साथ ‘बादशाह’ फिल्म का लोकप्रिय गाना ‘वो लड़की जो’ का मैशअप चलाया गया, जिसे खूब पसंद किया गया। इस पर जबरदस्त हूटिंग हुई।
सोशल मीडिया पर दुआ के कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुआ का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्यार भरी इमोजी भी लगाई है। बता दें कि दुआ की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ये दूसरी बार है जब दुआ भारत आईं। इसके पहले वह घूमने के लिए आई थीं।