मलेरिया की चपेट में आए पुलकित सम्राट, 2.5 किलो घटा वजन

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों मलेरिया से उबर रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने रिकवरी के दौरान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि बीमारी का उनकी फिटनेस और शारीरिक ताकत पर असर पड़ा है। पुलकित के मुताबिक, मलेरिया के कारण उनका वजन 2.5 किलो कम हो गया है और उनकी काफी ताकत भी चली गई है।

बीमारी के बाद फिटनेस पर पड़ा असर

पुलकित सम्राट अपनी फिटनेस और मजबूत फिजीक के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में मलेरिया के कारण शरीर में आए बदलाव को लेकर उन्होंने खुद फैंस के साथ जानकारी साझा की। अभिनेता ने बताया कि बीमारी ने उनकी उम्मीद से ज्यादा असर डाला और इस दौरान उनका वजन कम होने के साथ-साथ शारीरिक ताकत भी प्रभावित हुई।

हालांकि, पुलकित का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने अपने हेल्थ अपडेट में लिखा, “मलेरिया ने मेरी उम्मीद से थोड़ा ज्यादा असर डाला है. 2.5 किलो वजन कम हो गया है और काफी ताकत भी चली गई है. लेकिन मैं इस शरीर को जानता हूं. हमने इसे पहले भी बनाया है. हम इसे फिर से बनाएंगे.”

पुलकित के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेता फिलहाल रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं और दोबारा अपनी ताकत हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।
फिटनेस रूटीन में वापसी पर नजर

पुलकित की पहचान फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे अभिनेता के तौर पर भी है, जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी अनुशासित रहते हैं। बीमारी के चलते उनके वजन और ताकत में आई कमी के बावजूद उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए संकेत दिया है कि वह दोबारा अपनी फिटनेस हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं।

‘ग्लोरी’ में नजर आए थे पुलकित

काम की बात करें तो पुलकित सम्राट को हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ग्लोरी’ में देखा गया था। यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा ने किया था। इसमें पुलकित के साथ दिव्येंदु और सुविंदर विक्की भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

इससे पहले पुलकित फिल्म ‘राहु-केतु’ में दिखाई दिए थे। फिलहाल अभिनेता का ध्यान बीमारी से पूरी तरह उबरने और अपनी खोई हुई ताकत वापस पाने पर है।