क्रिसमस सेलिब्रेशन : प्रियंका को Kiss करते दिखे निक, अपारशक्ति-आकृति ने बेटी के साथ बांटीं खुशियां

अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस ने क्रिसमस ईव पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है। निक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो अपलोड की है। वे महरून कलर के अटायर में नजर आ रहे हैं, तो वहीं प्रियंका ने बॉटल ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की हुई है। प्रियंका, निक की गोद में बैठी हुई हैं और वे उनके गालों पर किस कर रहे हैं। इस दौरान प्रियंका के चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है। दोनों के आस-पास उनके तीनों डॉग्स डायना, गीनो और पांडा नजर आ रहे हैं। निक ने कैप्शन में लिखा है-'हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को मैरी क्रिसमस।’ हाल ही में द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने क्रिसमस सेलेब्रेशन के बारे में कहा था कि वे निक के साथ पारिवारिक समय बिताने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि दोनों बिजी शेड्यूल के चलते अक्सर अलग-अलग रहते हैं।


अपारशक्ति-आकृति ने बेटी आरजोई को बनाया सेंटा

एक्टर अपारशक्ति खुराना और आकृति ने बेटी आरजोई के साथ क्रिसमस खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में परिवार क्रिसमस के रंग में रंगा दिख रहा है। अपारशक्ति और आकृति की ब्लैक एंड रेड आउटफिट में ट्यूनिंग दिखी। आरजोई रेड आउटफिट में सेंटा बनी हुई हैं। आकृति ने बेटी को गोद में उठाया है और अपारशक्ति पत्नी और बेटी के साथ पोज दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अपारशक्ति को आमिर खान की फिल्म दंगल से डेब्यू करने के बाद पहचान मिली। उन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, लुका छुपी और बाला सहित कई फिल्मों में काम किया है। अपारशक्ति ने साल 2014 में आकृति से शादी की थी। आकृति ने 27 अगस्त को बेटी को जन्म दिया है।